सैफ अली खान पर हमले ने लिया नया मोड़, एक महिला गिरफ्तार, पढ़ो आरोपी हमलावर के साथ क्या है संबंध?
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला किया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी पर हमला हुआ था। उनकी रीढ़ की हड्डी में रिसाव की मरम्मत के लिए सर्जरी की गई तथा उनकी बांहों और गर्दन की प्लास्टिक सर्जरी की गई। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

saif ali Khan: मुंबई पुलिस ने बंगाल के नादिया जिले में तलाशी अभियान चलाते हुए अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच से पता चला कि हमले के लिए मुंबई में पहले गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। दरअसल, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम बंगाल पहुंची और सैफ अली हमला मामले में जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है।
महिला के संपर्क में आया था आरोपी
फकीर सिलीगुड़ी के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया था। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की निवासी है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। 16 जनवरी को एक हमलावर ने मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ के घर पर उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक सप्ताह तक आराम की सलाह
डॉक्टरों ने बताया कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी बताया कि चाकू उनकी रीढ़ से केवल 2 मिलीमीटर दूर था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।


