Onion in Sugar : डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है प्याज और प्याज का पानी, इस तरह करेंगे सेवन तो घट जाएगा ब्लड शुगर

प्याज में पाए जाने वाले फ्लेवोनाइड्स होते हैं जो बेहद शानदार एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और ये शरीर में जाकर ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth

शुगर ऐसी बीमारी है जिसमें दवा के साथ साथ मरीज को खान पान का भी बेहद ध्यान रखना पड़ता है। शुगर के मरीज को अपने खान  पान का इसलिए ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि कई खाद्य पदार्थ उसके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं तो कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनकी मदद से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि शुगर मरीज को संभल कर ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जिससे उसका ब्लड शुगर ना केवल कंट्रोल में रहे बल्कि शरीर में इंसुलिन की एक्टिविटी तेज हो सके। प्याज भी ऐसा ही खाद्य पदार्थ है जो डायबिटीज में बेहद कारगर साबित होता है। शुगर के मरीजों को कच्चा प्याज खाना और प्याज का पानी पीना काफी लाभकारी होता है। चलिए  जानते हैं कि शुगर की बीमारी में प्याज कैसे फायदा करता है और शुगर के मरीजों को इसका सेवन कैसे करना चाहिए। 

शुगर में कैसे फायदा करता है प्याज में पाए जाने वाले फ्लेवोनाइड्स होते हैं जो बेहद शानदार एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और ये शरीर में जाकर ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इतना ही नहीं प्याज के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है जिससे शरीर बाहरी संक्रमण से लड़ने में सशक्त बनता है।

 प्याज का ग्लाइकोसेमिनक इंडेक्स यानी जीआई स्कोर केवल 10 होता है, इसलिए डॉक्टर प्याज और प्याज के रस को शुगर के मरीजों के लिए बेहतरीन फूड कैटेगरी में शामिल करते हैं। ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स की बात करें तो ये वो स्तर है जिसके तहत किसी भी खाद्य पदार्थ में ग्लूकोज का स्तर मापा जाता है। जिस खाद्य पदार्थ का ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स 55 से ज्यादा होता है, उसे शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं कहा जाता है। जबकि जिस खाद्य पदार्थ का ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स 55 से कम होता है, उसे शुगर मरीजों के लिए बेहतरीन माना जाता है। कम ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ शुगर मरीज के शरीर में इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाते हैं जिससे शुगर लेवल सही और नियंत्रण में रहता है।

शुगर में ढेर सारा फाइबर होता है जो भोजन को सही से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें बेहद कम कार्बोहइड्रेट और कम फैट होता है। शुगर में फाइबर की ज्यादा जरूरत होती है और शुगर के मरीजों को ऐसे फूड ज्यादा सही होते हैं जिनमें कम कार्ब्स और कम ही फैट यानी वसा होती है। इस लिहाज से देखा जाए तो प्याज शुगर के मरीजों के लिए बिलकुल राइट चॉइस साबित हो सकती है।

प्याज में पाया जाने वाला एंजाइम जिसे क्रोमियम कहते हैं, ये शरीर में जाकर ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित  करता है जिससे  शरीर में ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा नहीं बढ़ता है। ऐसे में शुगर के मरीज को कच्चे प्याज का रस यानी जूस पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने की मदद मिलती है।

प्याज खासकर हरे प्याज में मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने की क्षमता होती है। शुगर के मरीजों का पेट अक्सर खराब रहता है पाचन तंत्र भी कमजोर होता है, ऐसे में प्याज के सेवन से उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है मैटाबॉलिक डिसऑर्डर सही होता है। इस तरह प्याज में पाए जाने वाले ढेर सारे गुण उसे शुगर मरीजों के लिए एक बेहतर फूड बनाते हैं और प्याज का रस शुगर को कम करने में रामबाण साबित होता है। 

शुगर के मरीज भोजन में कैसे करें प्याज का इस्तेमाल -

शुगर के मरीजों को कच्चा प्याज बहुत फायदेमंद साबित होता है। सबसे अच्छा तरीका है कि प्याज को अपने भोजन के साथ सलाद के रूप में कच्चा ही सेवन करें।  इससे शरीर को कच्चे प्याज का सारा फायदा मिल जाएगा। 
आप प्याज को सूप में भी शामिल कर सकते हैं और इसके अलावा सब्जियों में मिलाकर प्याज को खाया जा सका है।

इसके अलावा अगर शुगर ज्यादा रहता है तो दिन में दो बार कच्चे प्याज का रस निकाल कर पी सकते हैं। कच्चे प्याज का रस बनाने के लिए आपको दो कच्चे प्याज लेने होंगे। इनको ब्लैंडर में ब्लैंड कर लीजिए और इनका रस निकाल लीजिए। एक गिलास में कच्चे प्याज का रस डालकर इसमें जरा सा सेंधा नमक और जरा सा नींबू का रस मिलाकर पीने से फायदा होगा। सेंधा नमक और नींबू प्याज के तीखेपन और खारेपन को दूर करते हैं औऱ इसे स्वादिष्ट बनाते हैं। आप चाहें तो प्याज के रस में थोड़ा सा शहद भी मिक्स करके पी सकते हैं।

Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

calender
04 April 2023, 06:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो