score Card

कोरोना वायरसः इन दो राज्यों में देश के 80 फीसदी एक्टिव केस, बढ़ाई चिंता

कोविड की नई लहर के बीच दो राज्यों ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। देश भर के कोरोना मामलों के मुकाबले कर्नाटक और केरल में 80 फीसदी एक्टिव केस है। केरल में 1397 एक्टिव ममाले है तो वहीं कर्नाटक में 1221 एक्टिव केस है।

कोविड की नई लहर के बीच दो राज्यों ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। देश भर के कोरोना मामलों के मुकाबले कर्नाटक और केरल में 80 फीसदी एक्टिव केस है। केरल में 1397 एक्टिव ममाले है तो वहीं कर्नाटक में 1221 एक्टिव केस है।

चीन में कोरोना की नई लहर लाने वाले नए वैरिएंट बीएफ.7 ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक में इसके कुछ मामले मिले है। कोरोन का यह वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है। ऐसे में देश में कोरोना की नई खतरा बढ़ रहा है। हालांकि भारत में हालात काफी बेहतर है। बीते 24 घंटे में 196 नए केस ही सामने आए है। इसके साथ ही देश भर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,428 हो गई है।

देश भर के इन मामलों को देखे तो चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन कर्नाटक और केरल राज्य थोड़ी चिंता बढ़ा रहे है। इन दोनों राज्यों में देश भर के मुकाबले 80 फीसदी एक्टिव मामले है। केरल में 1397 एक्टिव मामले है, जबकि कर्नाटक में कोरोना के 1221 सक्रिय मामले है।

केरल और कर्नाटक राज्य की एक बड़ी आबादी विदेशी में रहती है। विदेशों से भारत आने के कारण इन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। केरल और कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में 148 सक्रिय मामले है। चौथे स्थान पर ओडिशा है जहां पर 101 एक्टिव केस है। इसके बाद राजस्थान में 89, उत्तर प्रदेश में 57, पश्चिम बंगाल में 53 और पंजाब में कोरोना के 37 सक्रिय मामले है।

वहीं अच्छी खबर यह है कि अभी भी देश के 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे है जहां पर कोरोना वायरस का एक भी एक्टिव केस नहीं है। इन राज्यों में एक्टिव केस की संख्या शून्य है।

calender
26 December 2022, 02:44 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag