score Card

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को मिली ठंड से राहत, उत्तराखंड में हिमपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में हिमपात का खतरा मंडरा रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में एवलांच आने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में ठंड की गति धीमी होती जा रही है। कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अब लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक मौसम की यह स्थिति बरकरार रहेगी। और खुशनुमा मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में अगले 3-4 दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

दिन में सुनहरी धूप खिलेगी और रात के समय थोड़ी ठंड महसूस हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम भी बदला नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई हिस्सों में हल्की धुंध रह सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बिहार में पछुआ हवा का चलना अभी जारी रहेगा। जिसके चलते बिहार के कई हिस्सों में ठंडी हवा का असर जारी रहेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के कहा है कि बिहार के लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी।

मैदानी इलाकों में अभी ठंड से राहत मिली है वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का आलम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में हिमपात का खतरा मंडरा रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में एवलांच आने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि , उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में हिमपात आने की संभावना है। इस खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिया है।

calender
04 February 2023, 09:50 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag