score Card

Tripura: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

माणिक साहा को एक बार फिर से त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया है। आठ मार्च को मणिक साहा फिर से त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

माणिक साहा को एक बार फिर से त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया है। आठ मार्च को मणिक साहा फिर से त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

गौरतलब हो कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। जबकि 2 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद माणिक साहा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद से बीजेपी शीर्ष नेतृत्व में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया था।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन के लिए रविवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं की बैठक हुई थी। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर विचार किया गया, लेकिन अखिर में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व माणिक साहा के पक्ष में सहमति जताई। बता दें कि प्रतिमा भौमिक धनपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

इससे पहले शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने माणिक साहा, प्रतिमा भौमिक और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और सरकार के गठन को लेकर विचार विमर्श किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सरमा ने रविवार को दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार के गठन को लेकर चर्चा की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, माणिक साहा अभी तक विवादों में नहीं रहे हैं। इसके साथ ही वो जनजातीय इलाकों में सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में अहम रोल निभा सकते है। वहीं आठ मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, मेघालय के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे शिलॉन्ग में होगा।  

calender
06 March 2023, 06:54 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag