भारत में वैक्सीन ने बचाई 42 लाख लोगों की जान!

पिछले दो साल में कोरोना महामारी ने भारत में लाखों जिंदगियां तबाह कर दी लेकिन वहीं वैक्सीन ने भारत में लाखों जिंदगियां बचा लीं। भारत में कोरोना से हुई मौतों को लेकर मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने बड़ा दावा किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पिछले दो साल में कोरोना महामारी ने भारत में लाखों जिंदगियां तबाह कर दी लेकिन वहीं वैक्सीन ने भारत में लाखों जिंदगियां बचा लीं। भारत में कोरोना से हुई मौतों को लेकर मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने बड़ा दावा किया है। लैंसेट इनफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक साल 2021 में कोविड वैक्सीन देश में 42 लाख से अधिक मौतें रोकने में सफल रही है। ये स्टडी 8 दिसंबर, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक देश में अतिरिक्त मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच देश में 47 लाख मौतों का अनुमान जताया था। कोरोना की वैक्सीन की वजह से दुनियाभर में 2 करोड़ से अधिक लोगों की जान बची है। अपनी स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया कि वैक्सीनेशन के पहले साल में दुनियाभर में 3.14 करोड़ संभावित मौतों को रोका गया। ये अनुमान 185 देशों में हुई अतिरिक्त मौतों के आधार पर जारी किए गए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने साल 2021 के अंत तक हर देश की 40 फीसदी आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा था। स्टडी के मुताबिक, अगर यह टारगेट पूरा हुआ होता तो दुनियाभर में 5 लाख 99 हजार 300 लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

स्टडी में 8 दिसंबर, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 के बीच रोकी गई मौतों की संख्या का अनुमान लगाया गया है। ये वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन का पहला साल था। लैंसेट की स्टडी के प्रमुख और लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर ओलिवर वॉटसन ने बताया कि भारत में वैक्सीन से 42.10 लाख मौतें रोकी गईं। हमारा अनुमान 36.65 लाख से 43.70 लाख के बीच था। वॉटसन ने जोर दिया कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान ने लाखों लोगों की जान बचाई।

उन्होंने कहा कि पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत में महामारी के दौरान 51.60 लाख मौतें हुई होंगी। ये संख्या अब तक दर्ज की गई 5 लाख 24 हजार 941 मौतों के आधिकारिक आंकड़े का 10 गुना है। उन्होंने बताया कि हमारी स्टडी महामारी के दौरान भारत में अधिक मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित है। जिसका सोर्स विश्व स्वास्थ्य संगठन और और द इकोनॉमिस्ट के आंकड़ें हैं। द इकोनॉमिस्ट के अनुमान के मुताबिक, मई 2021 की शुरुआत तक भारत में कोरोना से 23 लाख लोगों की मौत हुई जबकि आधिकारिक आंकड़े करीब 2 लाख थे। वहीं, WHO ने पिछले महीने जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 तक के आंकड़े जारी कर बताया था कि भारत में कोरोना की वजह से 47 लाख मौतें हुई थीं। WHO ने इन मौतों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह की मौतों को शामिल किया था।

WHO के ये आंकड़े उस समय तक दुनियाभर की मौतों का एक तिहाई थे और ऑफिशियल आंकड़ों की तुलना में 10 गुना अधिक थे। इन आंकड़ों का केंद्र सरकार ने खंडन किया था। ताजा आकंड़ों की बात करें तो भारत में कोरोना के अबतक 196 करोड़ से भी ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं आधिकारिक आंकड़े के अनुसार कोरोना की वजह से देश में बतक 2.54 लाख मौते हो चुकी हैं।

calender
24 June 2022, 08:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो