score Card

Weather Update: उत्तर भारत के इन राज्यों में फिर सक्रिय होगा मानसून, जानिए मौसम का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक(IMD) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम ने बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक(IMD) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

बता दें कि दिल्लीवासियों को इस हफ्ते यानि 25 सितंबर तक गर्मी से राहत मिलने के पूरे आसार है। वहीं इस सप्ताह दिल्ली से सटे आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल-

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल से पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देश में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होते ही मौसम ने करवट ली है। अब शाम होते ही आपको हल्की ठंडक महसूस होती होगी। ऐसे में इसका कारण मौसम में बदलाव है। इससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिल रही है।

calender
19 September 2022, 10:32 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag