AIMIM ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उतारे 12 प्रत्याशी, ममता और भाजपा दोनों की बढ़ी टेंशन
आज शुक्रवार को AIMIM ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

कोलकाता: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शुक्रवार 3 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
प्रत्याशियों की पूरी सूची
- रघुनाथगंज - इमरान सोआंकी
- आसनसोल उत्तर - दानिश अजीज
- कांदी - मिस्बाहुल इस्लाम खान
- सुजापुर - रेजाउल करीम
- मोठाबाड़ी - एडवोकेट मोहम्मद मोस्ताहिद हक
- नलहाटी - हाजी अंसार शेख साब
- मोरारी - तासिर शेख साहब
- बारासात - मोनाएम सरदार
- करंडीघी - मेहबूब आलम
- सूती - असदुल शेख
- बसीरहाट साउथ - शबाना परवीन
- हाबड़ा - आशिक राज मंडल
किन सीटों पर मैदान में AIMIM?
पार्टी ने मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें रघुनाथगंज, कांदी, सुजापुर, मोठाबाड़ी, नलहाटी, सूती और बसीरहाट साउथ जैसी सीटें शामिल है. AIMIM ने बारासात, करंडीघी और हाबड़ा जैसी सीटों पर भी दावेदारी की है.
हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन
एआईएमआईएम इस चुनाव में पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. इस गठबंधन का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वोट शेयर पर असर पड़ने की उम्मीद है.
चुनाव की तारीख
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच माना जा रहा है. ममता बनर्जी 2011 से राज्य की मुख्यमंत्री हैं.
पहले चरण में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बर्धमान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग जिलों में मतदान होगा. दूसरे चरण में पूर्व बर्धमान, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में वोट डाले जाएंगे.
AIMIM की रणनीति
एआईएमआईएम का मानना है कि इस गठबंधन के जरिए वह मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर सकेगी. पार्टी ने पहले चरण की कई सीटों पर उम्मीदवार उतारकर अपनी तैयारी दिखाई है. पश्चिम बंगाल में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां टीएमसी, भाजपा और AIMIM-AJUP गठबंधन के बीच वोटों की लड़ाई होगी.


