Assam Flood : असम में बाढ़ की वजह से 5 लाख लोग प्रभावित, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Assam Flood : असम में भारी बारिश के चलते राज्य के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं तामुलपुर जिले में बाढ़ से पहली मौत दर्ज की गई है।

Nisha Srivastava

Assam Flood : देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ से हालात गंभीर हैं। राज्य में लगातार बारिश होने के कारण सड़के जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में पूरी तरह पानी भर गया है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की वजह से 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के चलते राज्य के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं तामुलपुर जिले में बाढ़ से पहली मौत दर्ज की गई है।

5 लाख लोग प्रभावित

शुक्रवार 23 जून को अधिकारियों ने बताया कि असम में आई बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से करीब 5 पांच लाख लोग प्रभावित हुए। इस दौरान 14 हजार से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में जाना पड़ा। प्रदेश में लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने असम में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और बढ़ सकता है।

राहत शिविर में पहुंचे लोग

असम में बाढ़ के कारण सोलह जिला, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, धुबरी समेत कई जिले प्रभावित हुए हैं। साथ ही चार उपमंडल से बाढ़ से प्रभालित हुए। बजाली उपमंडल का सबसे ज्यादा बुरा हाल है यहां 2.60 लाख से अधिक लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

वहीं सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14 हजार से ज्यादा लोगों को शिफ्ट किया गया है। कुछ अन्य 79 राहत वितरण केंद्र में कार्यरत हैं। बता दें बोंगाईगांव औप दिमा हसाओं में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag