score Card

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की कार पर हमला! गाड़ी पर फेंका गया पत्थर, टूटा शीशा

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है. बुधवार 31 जनवरी 2023 को यह अटैक उनकी कार पर हुआ

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है. बुधवार 31 जनवरी 2023 को यह अटैक उनकी कार पर हुआ. जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया गया कि घटना के दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया पत्थर फेंके जाने का बाद किसी के चोट आने की जानकारी नहीं है. फिलहाल इस बारे में तो किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है. मगर यह अटैक ऐसे समय हुआ है. जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. 

राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान रोड़ शो कर रहे थे. इसी दौरान उनकी काली रंग की टोयोटा XYV कार का शीशा टूट गया. राहुल गांधी की गाड़ी का पीछे का शीशा उस समय टूट गया. जब उनकी गाड़ी डीएस कॉलेज के पास से गुजर रही थी. वायनाड से कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. 

बिहार के कटिहार से आगे बढ़ते हुए बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे के आस-पास राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने वाली न्याय यात्रा मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश हुई थी. कांग्रेस के पू्र्व चीफ इस दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटि वाहन की छत पर बैठे देखे गए थे. जो धीरे- धीरे शहर की मुख्य सड़कों से गुजर रहा था.

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी 2024 को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी. यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो कि 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुबंई में समाप्त होगी. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह यात्रा मास्टरस्ट्रोक मानी जा रही है. इस यात्रा के कितना फायदला होगा यह लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा

calender
31 January 2024, 02:35 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag