कौन हैं कार्तिक शर्मा जिन्हें खरीदने के लिए तीन टीमों में मची होड़? CSK ने 14.20 करोड़ में अपनी टीम में किया शामिल

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान के 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Sonee Srivastav

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान के 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर जमकर बोली लगी. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था, यानी उन्हें बेस प्राइस से 4633 प्रतिशत ज्यादा रकम मिली. 

इस कीमत के साथ कार्तिक आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड 10 करोड़ का था. ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनकी बोली लगाई, लेकिन सीएसके ने बाजी मार ली.

कार्तिक शर्मा कौन हैं ?

कार्तिक शर्मा राजस्थान के युवा क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. वे लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं और फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में उनकी पावर हिटिंग ने सबका ध्यान खींचा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने हाई स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

टी20 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन

कार्तिक ने अब तक 12 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 30.36 की औसत और 162.92 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 28 छक्के और 16 चौके निकले हैं. डेथ ओवर्स में तेज रन बनाने की उनकी क्षमता टीमों को बहुत पसंद आई. राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में टीम को मुश्किल से निकाला है. 

CSK के लिए परफेक्ट चुनाव

सीएसके युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा रही है. कार्तिक की आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स टीम को मिडिल और लोअर ऑर्डर में मजबूती देंगी. सिर्फ 19 साल की उम्र में इतनी बड़ी रकम मिलना उनके भविष्य की गवाही देता है. फैंस को उम्मीद है कि कार्तिक आईपीएल में डेब्यू कर CSK को कई मैच जिताएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag