भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस, टेंपो और मिनी ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत...15 घायल

बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार शाम बस, टेंपो और मिनी ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए है. प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

बिहार : भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड में मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दयालपुर के पास एक बस. मिनी ट्रक और सवारियों से भरे टेंपो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की जान चली गई. इस दुर्घटना में लगभग 15 लोग जख्मी हुए हैं. जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. टक्कर इतनी भयावह थी कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई.

मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे हुई घटना 

आपको बता दें कि यह दर्दनाक घटना मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे हुई. जब दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच वाहनों की आपसी टक्कर हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार. बगरी के पास स्थित एक ईंट भट्ठे से करीब 15 मजदूर एक वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिहपुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बस ने मजदूरों के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. देखते ही देखते वहां से गुजर रहा एक मिनी ट्रक भी इस हादसे का शिकार हो गया.

सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे सवारी 

टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारियां सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरीं. चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया और हाईवे पर खून बिखर गया. घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस की टीम स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुँची. पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को मलबे से निकालकर बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. घायलों की कराह और चीख-पुकार से पूरा अस्पताल परिसर भी गमगीन हो गया.

अधिकांश पीड़ित कटिहार और खगड़िया जिले को है

अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो अन्य घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में एक महिला. दो पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है. घायलों की पहचान अरविंद मंडल. कुणाल कुमार और बुचो सिंह की पत्नी के रूप में हुई है. अधिकांश पीड़ित कटिहार के समेली और खगड़िया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस अब मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और शवों की पहचान पुख्ता करने में जुटी है.

घटनास्थल का खौफनाक दृश्य

दुर्घटना स्थल का नजारा काफी विचलित करने वाला था. तेज रफ्तार टक्कर के कारण टेंपो और मजदूरों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो गया था. सड़क पर बिखरे सामान और घायलों के कराहने की आवाजें वहां मौजूद हर शख्स को डरा रही थीं. हाईवे पर इस बड़े हादसे के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने और भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

घायलों को मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया 

बिहपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद 15 गंभीर घायलों को भागलपुर के मायागंज स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. वहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को किनारे कर रास्ता साफ करवाया. फिलहाल एनएच 31 पर यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है. पुलिस इस मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच कर रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag