"बच्चे से मेरा कोई रिश्ता नहीं"... अनुष्का यादव मामले पर तेज प्रताप का बड़ा बयान

अनुष्का यादव के मां बनने की खबरों के बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बच्चे से किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार करते हुए इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

पटना: लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मां बनने को लेकर चल रही चर्चाओं पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप ने साफ शब्दों में कहा है कि बच्चे से उनका कोई लेना-देना नहीं है और अनुष्का के साथ उनका किसी भी तरह का संबंध कभी नहीं रहा. उन्होंने इस पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम और फंसाया जा रहा है.

तेज प्रताप यादव ने यह भी ऐलान किया कि वह इस कथित साजिश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह गृह मंत्री से मिलेंगे, अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे.

बच्चे से रिश्ते को किया सिरे से खारिज

अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने और उनके मां बनने की खबरों के बाद यह दावा किया गया कि तेज प्रताप पिता बने हैं. हालांकि, तेज प्रताप ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने कहा कि न तो अनुष्का से उनका कोई रिश्ता है और न ही बच्चे से. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं.

“आकाश भाटी दे सकते हैं जवाब”

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा,"अगर आकाश भाटी का अनुष्का से संबंध है, तो वही इसका जवाब दे सकते हैं. मेरा इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है." उन्होंने दोहराया कि यह उन्हें फंसाने की "बेबुनियाद साजिश" है.

जयचंदों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

तेज प्रताप यादव ने इस मामले के पीछे कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें 'जयचंद' बताया. उन्होंने कहा कि मुकेश रौशन द्वारा साजिश रचकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "मेरे पास सिर्फ पांच नहीं, बल्कि हजार जयचंदों की लिस्ट है."

कोर्ट जाने की चेतावनी

तेज प्रताप ने साफ किया कि वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा,"मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, उसके खिलाफ मैं कोर्ट जाऊंगा. सच्चाई की ही जीत होगी."

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए तेज प्रताप

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया कि अगर अनुष्का का किसी से संबंध है, तो वही व्यक्ति सामने आए. उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में घसीटा जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है.

भावुक भी नजर आए तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव इस पूरे विवाद पर भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा,"दिन-रात मुझे परेशान किया जा रहा है. मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या?" उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag