Delhi NCR Rain: दिल्ली NCR में सुबह- सुबह में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, सुहावना हुआ मौसम

Delhi NCR Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, आईएमडी के अनुसार, शहर में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई
  • IMD के अनुसार, शहर में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Delhi NCR Rain: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। अब गुरूवार को सुबह- सुबह दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जिसमें आसपास के इलाके के मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली NCR में दो जुलाई तक हल्की से माध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि गुरूवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26 डिग्री रह सकता है। हवा की गति 8 से 16 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं। IMD के अनुसार, शहर में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 

दिल्ली NCR में अभी भी काले बदल छाए हुए है। बारिश का की बुदाबादी हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag