Delhi News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर व्यापारी से लूट, CCTV फुटेज आया सामने, दिल्ली CM ने मांगा LG का इस्तीफा

Delhi News: दिल्ली की प्रगति मैदान सुंरग में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक कार को जबरन रोक कर बंदूक की नोक पर 2 लाख रूपये लूट ले जाने का मामला सामने आया है। इसका सीसीटीवी फुटेज देखा गया है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Delhi News: दिल्ली के शनिवार को एक प्रगति मैदान टनल के अंदर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कार सवार व्यापारियों से दो लाख से भरा बैग लूट लिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे देखकर आप कह सकते है कि इन बदमाशों को किसी प्रकार का भय ही नहीं है। इस तरह लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है।

इस पर एक्शन लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक वीडिया सामने आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल LG का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने LG को ट्वीट कर लिखा है कि "एलजी को इस्तीफा देना चाहिए. किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए"।

Delhi News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर व्यापारी की लूट, CCTV फुटेज आया सामने, दिल्ली CM ने मांगा LG
Delhi News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर व्यापारी की लूट, CCTV फुटेज आया सामने, दिल्ली CM ने मांगा LG का इस्तीफा Twitter- Arvind Kejriwal-

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag