Delhi News: दिल्ली के आर.के. पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Delhi News:  दिल्ली के आर. के. पुरम थाना इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है। 18 जून रविवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे बदमाशों ने अंबेडकर बस्ती में दो बहनों को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। दोनों बहनों को गोली लगने पर दिल्ली के एसजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दिल्ली साउथ वेस्ट के मनोज सी DCP ने बताया, "मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को मुख्य शूटर माना जा रहा है

अरविंद केजरीवाल ने शोक जताते हुए कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सँभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की क़ानून व्यवस्था LG की बजाय “आप” सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती"।

Delhi News: दिल्ली के आर.के. पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के आर.के. पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Twitter

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag