Wrestlers Protests: जंतर मंतर पर पहलवानों का हंगामा, किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 2 हफ्तों से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। बीते दिनों पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की मांग की थी।

जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का पदाधिकारियों ने अपने- अपने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर कूच करने का आह्वान किया था। इसके बाद आज यानी सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली पहंचे हैं। जहां उन्हे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

पहलवानों की अपील के बाद जंतर मंतर पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और दिल्ली पुलिस ने उनको रोकने के लिए लगाओ बेरिकेड्स को भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया है और धरना स्थल की और कूच करने शुरू कर दिया है।

 

calender
08 May 2023, 01:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो