Draupadi Murmu Birthday : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन, जनता के लिए खोली जाएगी राष्ट्रपति भवन लाइब्रेरी

Draupadi Murmu Birthday : राष्ट्रपति मुर्मू अपना बर्थडे राष्ट्रपति भवन में स्थित कलयाण केंद्र और अमर ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Draupadi Murmu Birthday : आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए अलग अंदाज में इसे मनाने वाली हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अपना बर्थडे राष्ट्रपति भवन में स्थित कलयाण केंद्र और अमर ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

इसके अलावा इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन लाइब्रेरी को आम जनता के लिए खोला जा रहा है। वहीं आज राष्ट्रपति मुर्मू ने जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में पूजा की।

आज खुलेगी राष्ट्रपति भवन लाइब्रेरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के मौके पर इस दिन को खास बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय को देश की आम जनता के लिए खोला जाएगा। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन लाइब्रेरी में 33,000 से अधिक पुस्तकें हैं, इन्हें जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति संपदा की खेल सुविधाओं को भी बच्चों और पेशेवरों के लिए खोला जा सकता है।

इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में राज्य दिवस उत्सव को भी मनाया जाएगा। इन सबका उद्देश्य लोगों को राष्ट्रपति भवन के और करीब लेकर आना है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू की तरह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने भी ऐसा ही किया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। ज्ञान, गरिमा और हमारे लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की एक किरण, वह राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसित हैं। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।

calender
20 June 2023, 10:50 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो