बेंगलुरु में डच ब्लॉगर के साथ बदसलूकी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु के चिकपेट इलाके में एक डच व्लॉगर पेड्रो मोटा के साथ बदसलूकी की गई, जब वो वहां व्लॉग रिकॉर्ड कर रहा था। विदेशी पेड्रो मोटा के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के संबंध में, व्यक्ति नवाब हयात शरीफ के खिलाफ कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 92 के तहत मामला दर्ज किया गया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक डच ब्लॉगर पेड्रो मोटा के साथ दुर्व्यवहार करने से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। पेड्रो एक You Tube ब्लॉगर है। एक वीडियो ब्लॉग की शूटिंग करने के लिए बेंगलुरु के चिकपेट के एक चोर बाजार पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यापारी ने उनके साथ बतमीजी करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने वीडियों बनाने पर आपत्ति जताई थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब You Tube ब्ल़ॉगर पेड्रो मोता बजार में अपने अनुभव रिकॉर्ड कर रहे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति उनका हाथ पकड़ लेता और उनके वीडियो बनाने पर सवाल उठाता है। जब विदेश नागरिक शुरू में नमस्ते कहकर उसका अभिवादन करता है और फिर अपना हाथ जोड़ने के लिए कहता है तो वह आदमी उसे धक्का दे देता है। तुंरत ही मोता वहां से चले गए।

 

बेंगलुरु के DCP ने बताया कि 'विदेशी पेड्रो मोटा के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के संबंध में, व्यक्ति नवाब हयात शरीफ के खिलाफ कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 92 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को राउंड अप किया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विदेशी पर्यटकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

calender
12 June 2023, 04:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो