Hisar: चाचा ने किया अपनी ही 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म, घटना के समय गेहूँ कटाई पर गए हुए थे माँ - बाप, रिपोर्ट दर्ज

घर में नहीं थे किशोरी के माता -पिता इस बीच चाचा ने घर में घुसकर अपनी ही 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म और किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • पीड़ित किशोरी की माँ ने उकलाना थाना पुलिस से शिकायत की उसकी बेटी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ के ब्यान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार जिले के गांव में एक शख्स ने अपनी ही 14 साल की भतीजी के साथ रेप किया। यह घटना उस समय की है जब किशोरी के माता - पिता खेत में गेंहू कटाई के लिए गए थे। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। पीड़ित किशोरी की माँ ने उकलाना थाना पुलिस से शिकायत की उसकी बेटी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ के ब्यान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

किशोरी की माँ ने पुलिस को जानकारी दी की 12 अप्रैल 2023 को वह और उसके पति खेतों पर गेंहू कटाई पर गए हुए थे। 14 वर्षीय किशोरी उस समय घर पर अकेली थी। जब वह दोनों दोपहर के समय गेंहू काटने के बाद घर लौटे तो उनकी बेटी डरी और सहमी हुई सी बैठी थी। जब उससे इसका कारण पूछा तो किशोरी ने अपने माँ - बाप को आपबीती बताई की उसके चाचा ने उसके साथ क्या हरकत की। किशोरी ने यह भी बताया की आरोपी ने किशोरी को इस बारे में बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।  

नवजात की माँ से की घर में घुसकर छेड़छाड़, मामला दर्ज 

ऐसा ही एक ओर छेड़छाड़ का मामला जिले के ही एक गांव से आया है जहाँ पर एक शख्स ने एक 32 वर्षीय मां के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मां ने बताया की 31 मार्च 2023 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, 8 अप्रैल 2023 को वह  करीब सुबह 8:30 बजे वह अपने सास के साथ घर पर ही थी और दूसरे कमरे में उसकी ननद और जेठानी थी। 

इस दौरान उसके घर पर जबरदस्ती गांव के ही कुछ युवक जिनका नाम मंगल, कुलदीप, सुरेश और अन्य घुस आये। आरोप यह है की कुलदीप ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। उसके बाद सभी ने मारपीट शुरू की फिर सास ने बीच - बचाव किया। पुलिस ने महिला के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag