Yamunanagar: 3 महीने की गर्भवती महिला के साथ ससुरालियों ने कमरे में बंद करके की मारपीट, दहेज़ उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

यमुनानगर में एक 3 महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके पति , सास और ननद ने कमरे में बंद करके मारपीट की, जिसमें ससुर भी शामिल रहे, बताया जा रहा है की पीड़िता को दहेज़ को लेकर आये दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • पति का व्यापार शुरू करवाने के लिए पीड़िता के पिता से 5 लाख रुपए की मांग करने लगे

यमुनानगर में एक महिला ने अपने ही ससुरालियों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने, उसके मायके वालों से 5 लाख रुपए मांगने और गर्भावस्था में उसके साथ मारपीट करने को लेकर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता ने बताई आपबीती 

जगाधरी के तिलक नगर में रहने वाली स्माइली वालिया नामक एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ थाना फर्कपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया की उसकी शादी साल 2020 अक्टूबर में इंदिरा गार्डन के दीक्षित थापर नामक शख्स से हुई थी। युवती ने बताया की उसके पिताजी एक ऑटो ड्राइवर हैं इसके बावजूद भी उन्होंने उसकी शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। किसी चीज़ की कोई कमी नहीं छोड़ी थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी सास विम्मी ने उससे उसके गहने यह कहकर ले लिए की वह उन्हें लॉकर में सुरक्षित रख रही है। 

लेकिन इसके बाद उसकी सास ने वह गहने कभी वापस नहीं दिए। धीरे - धीरे ससुराल वाले उसपर दहेज़ को लेकर ज़ोर बनाने लगे। इस बीच उसके साथ मारपीट भी की गयी। सास , पति और उसकी ननद हर्षिता ने उसे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया। यही नहीं वह सभी उसको जान से मार डालने की धमकी भी देने लगे थे। जब यह घटना पीड़िता ने अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने तुरंत ही SP से शिकायत कर दी। उस वक़्त ससुराल वालों को ऐसा दोबारा न हो इसकी चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद वह फिर से महिला को परेशान करने लगे। 

उक्त तीनों अलावा भी ससुर इंद्रजीत थापर भी इसमें शामिल हैं। आरोप यह है की ससुराल वालों ने पति का व्यापार शुरू करवाने के लिए पीड़िता के पिता से 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान महिला 3 महीने की गर्भवती हो गयी। इससे पहले 15 अगस्त 2022 को ससुराल वालों ने कहा की उन्हें अभी बच्चा नहीं चाहिए। तथा यह भी कहा की उनकी एक डॉक्टर से अच्छी जान -पहचान है, जिससे बच्चे का उसके जन्म से पहले ही लिंग जाँच कराएंगे, लड़का हुआ तो वह उसे रख लेंगे। वरना उसका गर्भपात करवा देंगे। 

इसका करने से जब पीड़िता ने इनकार किया तो, सभी आरोपियों ने उसे कमरे में बंद करके खूब मारा - पीटा और और वहीं बंद रखा। घटना के बारे में जब उसने अपने पिता को बताया तो वह उससे मिलने आये, बताया गया की ससुरालियों ने पीड़िता के पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने फ़ोन करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। महिला हॉस्पिटल में 3 दिन तक भर्ती रही। अभी पीड़िता अपने मायके में रह रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। 


 

calender
29 April 2023, 05:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो