दिल्ली में गर्मी से हुआ बुरा हाल, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

IMD के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़ में आज सबसे अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर भारतीय राज्यों में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही, जिससे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू की चेतावनी जारी किया है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़ में रविवार को (22 मई) सबसे अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बता दें कि इससे पहले 12 मई को साल के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था क्योंकि इस दिन तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 46.3 डिग्री रहा। इस सीजन में तापमान पहली बार इस स्तर तक पहुंचा है। अगले दो दिन गर्मी इसी तरह की बनी रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है।

रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 215 पहुंच गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। दिल्ली के आनंद विहार में प्रदूषण सबसे अधिक रहा वहां का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति कम गंभीर थी, जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया।

calender
22 May 2023, 07:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो