इंदौर में 24 साल की MBA छात्रा की मौत ने मचाया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने पीड़िता की पहचान 24 साल की खुशबू राठौर के रूप में की है. ये मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं. इस हफ्ते की शुरुआत में अचानक लापता हो गईं. जिसके बाद परेशान माता-पिता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. सड़ चुकी लाश उसके प्रेमी के घर से बरामद होने के बाद पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है. पीड़िता खुशबू राठौर सांवेर रोड स्थित एक कॉलेज में एमबीए की प्रथम वर्ष की छात्रा थीं. 

परिवार को बताया था कि दोस्त के जन्मदिन पर जा रही हैं, लेकिन घर नहीं लौटीं. उसके बाद दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायत के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी युवक के फ्लैट में लाश देखी. मुख्य संदिग्ध पीयूष धामनोडिया फिलहाल फरार है, जिस पर प्रेम संबंध में विवाद के कारण हत्या का शक है.

गुमशुदगी से हत्या तक का सिलसिला

मंगलवार को खुशबू ने परिवार को बताया कि वे अपने दोस्त के घर जन्मदिन पार्टी में जा रही हैं और रात 11 बजे तक लौट आएंगी. जब वे नहीं लौटीं तो परिवार ने पंड्रिनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस जांच में पता चला कि उनका कथित बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोडिया भी लापता है.

 लाश किस हालत में मिली 

दो दिन बाद पड़ोसियों की शिकायत पर बदबू आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने द्वारिकापुरी इलाके की अंकल गली स्थित पीयूष के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा. वहां खुशबू की सड़ी-गली लाश मिली, जो नग्न अवस्था में थी. परिवार ने मोजे देखकर उनकी पहचान की.

गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले की और जानकारी सामने आएगी. खुशबू राठौर की पहचान परिवार ने की है. यह पुष्टि हो चुकी है कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है. खुशबू 10 फरवरी से लापता थीं और उनके पिता ने 11 फरवरी को पंड्रिनाथ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 

पुलिस को संदेह है कि मंदसौर निवासी और उनके दोस्त पीयूष धामनोडिया इस हत्या में शामिल हो सकता है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कृष्णा लालचंदानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया. हमारा संदेह है कि हत्या उनके रोमांटिक रिलेशनशिप में दरार के कारण हुई है, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोन 4 कृष्णा लालचंदानी ने मीडिया को बताया. पिता का आरोप है कि पीयूष खुशबू से पैसे ऐंठने के लिए फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. पुलिस के अनुसार पीयूष ने कुछ फोटो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर की थीं.

आरोपी पर चल रही तलाश

पीयूष धामनोडिया को मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. वह फिलहाल फरार है और मामले की गहन जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag