दिल्ली में वैलेंटाइन डे स्पेशल: कम बजट में सुपर रोमांटिक डेट, कपल्स इन जगहों पर जरूर घूमें

वैलेंटाइन डे पर अपने स्पेशल पार्टनर का हाथ थामकर दिल्ली की सबसे रोमांटिक जगहों पर घूमें. और दिल छू लेने वाली ये स्पॉट्स जो आपको सिर्फ प्यार, हंसी और यादगार पलों में डुबो देंगे. तो चलिए जानते हैं वो जादुई जगहें जानते हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक की रौनक दिल्ली की सड़कों पर छाई हुई है. इस हफ्ते हर दिन प्यार और रोमांस के अलग-अलग रंगों से सजा होता है, जहां कपल्स एक-दूसरे के साथ खास पल बिताने की तैयारी में जुटे रहते हैं. महंगे डिनर या लग्जरी डेस्टिनेशन की जरूरत नहीं, क्योंकि दिल्ली में ढेरों ऐसी जगहें हैं जहां कम बजट में भी यादगार और दिल को छू लेने वाली डेट प्लान की जा सकती है.

सही साथी और सही जगह का कॉम्बिनेशन ही किसी डेट को जिंदगी भर की याद बना देता है. यहां हम बात कर रहे हैं दिल्ली की उन बजट-फ्रेंडली रोमांटिक स्पॉट्स की, जहां आप बिना जेब ढीली किए प्यार के नाम एक पूरा दिन बिता सकते हैं. बस हाथ थामिए और इन खूबसूरत जगहों पर निकल पड़िए.

बजट कपल डेट के लिए जरूरी टिप्स

वीकडेज में प्लान करें, भीड़ कम रहती है और माहौल ज्यादा रोमांटिक होता है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, इससे ट्रैवल खर्चा काफी बच जाता है. फोटो और यादों पर फोकस करें, खर्च पर नहीं.

लोधी गार्डन 

दिल्ली की सबसे पॉपुलर और बजट रोमांटिक जगहों में शुमार लोधी गार्डन कपल्स के लिए स्वर्ग जैसा है. हरी-भरी घास, ऐतिहासिक मकबरे और शांत वातावरण यहां की खासियत हैं.क्यों जाएं?शांत और प्राइवेट एहसास मिलता है.

  • फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत बैकग्राउंड.

  • लंबी वॉक के दौरान दिल की गहरी बातें करने का मौका.

हुमायूं का मकबरा 

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हुमायूं का मकबरा कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है. इसकी शानदार वास्तुकला और खुला परिसर डेट को यादगार बना देता है. 

  • ताजमहल का सस्ता और कम भीड़ वाला विकल्प.

  • बेहतरीन फोटोग्राफी और सेल्फी के मौके.

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ

 शाम ढलते ही इंडिया गेट पर बैठकर आइसक्रीम शेयर करते हुए बातें करना किसी बॉलीवुड सीन से कम नहीं लगता. यहां की रोमांटिक वाइब कपल को तुरंत जोड़ देती है.

  • यहां पर आप स्ट्रीट फूड ट्राय कर सकते हैं.

  • पास के लॉन में आराम से बैठें और शाम का मजा लें.

चंपा गली, साकेत

चंपा गली छोटे-छोटे स्टाइलिश कैफे और बोहेमियन माहौल के लिए मशहूर है. यहां कम बजट में अच्छी कॉफी, स्वादिष्ट स्नैक्स और क्वालिटी टाइम मिल जाता है.

  • स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा.

  • लाइव म्यूजिक और खुशनुमा शाम का एहसास.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag