'राजा' बनकर दोस्त की बहन को फंसाया, फोन में मिले 40 अश्लील वीडियो, हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव जिहाद का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आवेश खान ने अपनी असली पहचान छिपाकर फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से दोस्ती की. फिर उसकी बहन को प्यार के जाल में फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है. यूपी के हापुड़ निवासी आवेश खान ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को राजा बताकर फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से दोस्ती की और उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. 

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी आवेश खान पिछले छह वर्षों से भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रहा था. उसने फर्जी नाम से युवतियों को अपना शिकार बनाया और कई अश्लील वीडियो अपने मोबाइल बनाया था.

फर्जी पहचान से शुरू हुआ प्रेम जाल 

आवेश खान ने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से दोस्ती की और खुद को हिंदू राजा बताकर उसके परिवार में घुसपैठ की. उसने युवक की 22 वर्षीय बहन को प्रेम जाल में फंसाया. युवती को जब उसकी असलियत का पता चला तो वह दूर होने लगी, लेकिन आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया.

युवती ने दिखाया साहस, हिंदू संगठनों को दी सूचना

युवती ने हिम्मत दिखाई और इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को दी. जब आवेश खान युवती से मिलने पहुंचा तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से पीड़िता के अलावा दो अन्य युवतियों के अश्लील वीडियो भी बरामद हुए.

मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो 

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपित के मोबाइल से पीड़िता के अलावा दो अन्य युवतियों के वीडियो मिले हैं. आशंका है कि उसके संपर्क में और भी पीड़िताएं हो सकती हैं. मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag