'पहले संबंध बनाओ, फिर KYC करेंगे' लाडकी बहिण योजना के नाम पर गंदी हरकत, महिला ने थाने लगाई दहाड़

एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने एक युवक पर आरोप लगया है कि वह लाडकी बहिण योजना की eKYC कराने के बहाने एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा हैं. मना करने के बावजूद भी वह लगातार महिला का पीछा कर रहा है.

Sonee Srivastav

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सरकारी योजना का फायदा उठाने के नाम पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है. लाडकी बहिण योजना की eKYC कराने के बहाने एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई. पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में आरोपी गोकुल चव्हाण के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है.

महिला ने बताई आपबीती 

35 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 में लाडकी बहिण योजना की राशि उसके खाते में नहीं आई. जब उसने पूछताछ की तो उसे eKYC कराने की सलाह दी गई. इसी बीच आरोपी गोकुल चव्हाण उसके घर पहुंचा और KYC करवा देने का झांसा दिया, लेकिन बदले में उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. महिला ने साफ मना कर दिया, फिर भी आरोपी ने दबाव डालना जारी रखा.

पति की चेतावनी के बाद भी नहीं माना आरोपी 

महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई. पति ने गोकुल चव्हाण को इलाके में न आने की सख्त चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने चेतावनी की परवाह नहीं की और लगातार महिला का पीछा करता रहा. परेशान होकर महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

योजना का दुरुपयोग

लाडकी बहिण योजना महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है. कई जगहों पर KYC में दिक्कत आने से लाभार्थी महिलाओं को परेशानी हो रही है. ऐसे में कुछ बेईमान लोग योजना का नाम लेकर महिलाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. यह मामला महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है. 

सरकारी योजनाओं में ऐसे झांसे से बचने के लिए महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे KYC खुद आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए करें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है ताकि दोषी को सजा मिल सके और अन्य महिलाओं को ऐसी घटनाओं से बचाया जा सके.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो