Manipur Violence: मणिपुर में 100 लोग मारे गए और BJP वालों को चुनावी कैंपन से वक्त नहीं

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मणिपुर में 100 लोग मारे गए और यह लोग (भाजपा) कर्नाटक में प्रचार करते रहे। चुनाव जीतने के लिए किसी ने परवाह नहीं की। जब तक आप समस्या को गंभीरत से नहीं लेगें और प्रदेश वासियों को संदेश नहीं दोगे कि सरकार गंभीर है तब तक स्थिति बिगड़ती जाएगी। सरकार में ऐसे लोग हैं जिन्हें गंभीरता का एहसास नहीं है"।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Manipur Violence: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा को लेकर चिंता जताई हैं। इस पर मणिपुर हिंसा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरतपुर में कहा "  "मणिपुर में 100 लोग मारे गए और यह लोग (भाजपा) कर्नाटक में प्रचार करते रहे। चुनाव जीतने के लिए किसी ने परवाह नहीं की।  जब तक आप समस्या को गंभीरत से नहीं लेगें और प्रदेश वासियों को संदेश नहीं दोगे कि सरकार गंभीर है तब तक स्थिति बिगड़ती जाएगी। सरकार में ऐसे लोग हैं जिन्हें गंभीरता का एहसास नहीं है"।

राजस्थान के सीएम ने आगे कहा कि भाजपा वाले धर्म की राजनीति करते है। हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही है। देश में आज हालात सही नहीं है भाजपा का चाल चालन ठीक नहीं है और ये सब जनता समझ चुकी है। जनता के समझ में आ गया है कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है केंद्र सरकार को ERCP लागू करना पड़ेगा। महंगाई राहत कैंप से जनता को लाभ मिल रहा है। अब तक 7 करोड़ कार्ड बांटे जा चुके हैं।

calender
23 June 2023, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो