Operation Sindoor: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से हिल गया पाकिस्तान, अमेरिका ने दी दो टूक चेतावनी – 'जवाब देने की मत सोचो'

भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया जो लश्कर और जैश जैसे खतरनाक संगठनों के थे. इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया और दुनिया की नजरें भारत पर थीं. अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, वहीं UN और यूरोप भी शांतिपूर्ण हल की अपील कर रहे हैं.

Aprajita
Edited By: Aprajita

Operation Sindoor Strikes Pakistan: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई. इस हमले के पीछे ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ नाम के आतंकी संगठन का नाम आया, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है. बस यहीं से भारत ने तय कर लिया कि अब जवाब देना ज़रूरी है.

ऑपरेशन सिंदूर – आतंक के अड्डों पर सीधा वार

भारत ने इस हमले का जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए दिया. सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इन ठिकानों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार संगठनों के गढ़ शामिल थे. इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

अमेरिका की सीधी चेतावनी – 'रिप्लाई देने का सोचो भी मत!'

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने साफ तौर पर कहा कि वो हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और भारत के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, 'भारत की स्ट्राइक का जवाब देने का सोचना भी मत. हालात को काबू में रखना सबकी जिम्मेदारी है.' उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात कर पूरी जानकारी ली और भारत के आतंक के खिलाफ उठाए कदमों को समर्थन भी दिया.

ट्रंप बोले – ये शर्मनाक है, लेकिन आश्चर्य नहीं

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह शर्मनाक है लेकिन कोई हैरानी की बात नहीं. ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं.” ट्रंप ने दोनों देशों से तनाव कम करने और शांति बनाए रखने की अपील की.

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव भारत की कार्रवाई से चिंतित हैं और दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने को कहा है. उन्होंने कहा, "दुनिया भारत-पाक युद्ध झेल नहीं सकती."

पाकिस्तान का रुख – पहले से चला आ रहा प्रोपेगेंडा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की कार्रवाई को “युद्ध की कार्रवाई” और “कायरता” बताया. उन्होंने दावा किया कि भारत ने आम नागरिकों, मस्जिदों पर हमला किया और कई लोगों की जान गई. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब जवाबी कार्रवाई कर रहा है और इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा.

यूरोप का भी रिएक्शन – सबने संयम की बात कही

ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों ने भी इस स्थिति को गंभीर बताया और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है. ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

भारत की सफाई – सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया

भारत के रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सटीक, संयमित और गैर-उकसावे वाली कार्रवाई थी. इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी अड्डों को ही निशाना बनाया गया, पाकिस्तानी सेना या नागरिक ठिकानों को नहीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे आतंक के खिलाफ न्यायपूर्ण जवाब बताया.

भारत ने पहलगाम के शहीदों का लिया बदला, अब दुनिया भारत के साथ खड़ी है, और पाकिस्तान को समझाया जा रहा है कि अब वक्त बदल गया है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag