हरदीप सिंह पुरी को लेकर मचा बवाल, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा तो संसद 9 मार्च तक हुआ स्थगित

आज लोकसभा की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की जोरदार मांग की. इस मांग से सदन में जोरदार हंगामा हुआ. हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही को 9 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: शुक्रवार 13 फरवरी को लोकसभा की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की जोरदार मांग की. इस कारण सदन में काफी हंगामा हुआ और प्रश्नकाल पूरी तरह बाधित रहा. आखिरकार, सभापति ने सदन की कार्यवाही को 9 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया है, जिसके कारण यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.

विपक्ष का जोरदार विरोध और नारेबाजी

सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ आवाज बुलंद की. वे उनके इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने लगे और स्पीकर के आसन के पास पहुंच गए.

पीठासीन सभापति संध्या राय ने सदस्यों से शांति बनाए रखने और अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा. इस बीच, कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने अपना सवाल उठाया, जिसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शोरगुल के बीच ही दिया.

सदन की शुरुआती कार्यवाही

बैठक की शुरुआत में पीठासीन सभापति संध्या राय ने पूर्व सांसद डॉ. भगवान दास राठौड़ के निधन की खबर सदन को बताई. सभी सदस्यों ने कुछ पलों का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्ष का हंगामा बढ़ गया.

नतीजतन, बैठक को सिर्फ 5 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. बाद में, जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तो जरूरी दस्तावेज टेबल पर रखे गए और फिर कार्यवाही को 9 मार्च तक टाल दिया गया. 

राहुल गांधी के आरोपों से हुआ हंगामा 

यह हंगामा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया आरोपों से जुड़ा है. राहुल ने हरदीप सिंह पुरी पर अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संबंध होने का आरोप लगाया था.

इसके जवाब में पुरी ने बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि उनकी एप्स्टीन से कुछ मौकों पर मुलाकात हुई थी, लेकिन उन बातचीतों का एप्स्टीन के अपराधों से कोई संबंध नहीं है. विपक्ष इसी मुद्दे को उठाकर पुरी के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जिससे सदन में तनाव बढ़ गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag