'पीछे वालों का अलग ही वैलेंटाइन चल रहा है' संसद की कार्यवाही के बीच कैद हुआ पल... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लोकसभा में बहस चल रही थी, लेकिन कैमरा कुछ और ही कहानी कैद कर गया.पीछे सीट पर ऐसा ‘वैलेंटाइन मोमेंट’ दिखा कि सोशल मीडिया बोल उठा यहाँ तो अलग ही वैलेंटाइन चल रहा है.

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. जब चंद्रशेखर आजाद रावण 'औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल 2026' पर अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान उनके पीछे बैठे दो नेताओं के आपसी हंसी-मजाक का वीडियो वायरल हो गया. अब यह क्लिप चर्चा और प्रतिक्रियाओं का केंद्र बन गई है.
जाने पूरी बात
संसद की कार्यवाही आमतौर पर गंभीर मुद्दों और तीखी बहसों के लिए जानी जाती है, लेकिन कभी-कभी सदन के भीतर के हल्के-फुल्के पल भी सुर्खियां बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब चंद्रशेखर आजाद रावण 'औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल 2026' पर अपना पक्ष रख रहे थे, उसी समय उनके पीछे बैठे दो सांसदों के बीच बातचीत और ठिठोली का एक पल कैमरे में कैद हो गया. क्लिप में नजर आता है कि एक सांसद अपनी बगल में बैठी महिला सांसद से कुछ कहते हैं. पहले वह हल्का-सा नाराज होने का भाव दिखाती हैं, लेकिन कुछ ही क्षण बाद दोनों हंस पड़ते हैं.
पीछे वालों का अलग ही Valentine's week चल रहा है 😲😲 pic.twitter.com/8N30V9CQV2
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) February 12, 2026
पीछे वालो का अलग ही वैलेंटाइन चल रहा है
यह वीडियो 'हंसना ज़रूरी है' नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था-"पीछे वालों का अलग ही वैलेंटाइन वीक चल रहा है." इसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया और हजारों यूजर्स ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं. एक यूजर ने टिप्पणी की, "ये संसद है या कोई कैफे?" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है चाचा के पास ज़्यादा समय नहीं बचा है, 14 तारीख को डील पक्की करने का इरादा है."
तो अन्य यूजर ने लिखा की" ये सब दिखा कर @Delhiite_ का दिल जलाते हो."
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई थी. संसद की कार्यवाही के दौरान ऐसे हल्के पल असामान्य नहीं हैं, लेकिन कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाना आज के डिजिटल दौर की नई हकीकत बन चुका है.
फिलहाल, यह वीडियो राजनीतिक बहस से ज्यादा सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है, जहां लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं.


