महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, देंवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दिया एक और झटका, MITRA से शिंदे के करीबी को हटाया
नीति आयोग की तर्ज पर, नीति परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तहत MITRA का गठन किया गया था. उद्धव ठाकरे से बगावत कर 2022 में सरकार बनने के बाद शिंदे ने एक बिल्डर और अशर ग्रुप के चेयरमैन अजय अशर को MITRA का वाइस चेयरमैन बनाया था. सीएम फडणवीस ने अजय अशर की जगह दो नए उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है. नवनियुक्त नेताओं में अजीत पवार की अगुआई वाली एनसीपी के दिलीप वाल्से पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राणा जगजीत सिंह पाटिल शामिल हैं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को एक और बड़ा झटका दिया है. सीएम फडणवीस ने शिंदे के करीबी राज्य में एक महत्वपूर्ण पद से हटा दिया है. जानकारी के अनुसार अजय अशर को महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.
आपको बता दें कि नीति आयोग की तर्ज पर, नीति परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तहत MITRA का गठन किया गया था. उद्धव ठाकरे से बगावत कर 2022 में सरकार बनने के बाद शिंदे ने एक बिल्डर और अशर ग्रुप के चेयरमैन अजय अशर को MITRA का वाइस चेयरमैन बनाया था.
नए उपाध्यक्ष ने पदभार संभाला
फडणवीस सरकार ने फेरबदल करते हुए अजय अशर की जगह दो नए उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है. नवनियुक्त नेताओं में अजीत पवार की अगुआई वाली एनसीपी के दिलीप वाल्से पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राणा जगजीत सिंह पाटिल शामिल हैं. इस बीच MITRA में पहले से ही पद संभाल रहे राजेश क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है. इस घटनाक्रम ने शिंदे और फडणवीस के बीच जारी कोल्ड वॉर की अटकलों को हवा दे दी है. वहीं, राजनीतिक विश्लेषक इसे एकनाथ शिंदे के लिए एक और बड़ा झटका मान रहे हैं.
सब कुछ ठंडा ठंडा, कूल कूल है
हाल के महीनों में विभिन्न निर्णय लेने संबंधी मतभेदों को लेकर फडणवीस और शिंदे के बीच तनाव की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, फडणवीस ने बार-बार इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग राजनीतिक कहानियां बुनने में दिग्गज पटकथा लेखक सलीम-जावेद से होड़ कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने पिछली सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर रोक लगा दी थी. फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के सभी सहयोगी - भाजपा, शिवसेना और एनसीपी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. शिंदे ने कहा, "सब कुछ ठंडा ठंडा, कूल कूल है.


