दिल्ली-NCR में फिर बारिश का अलर्ट, फरवरी में ही मार्च की गर्मी से मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट

दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. आसमान खुलकर बरसेगा, ठंडक लौट आएगी. खासकर उत्तराखंड और हिमाचल में तो पहाड़ों पर खूबसूरत बर्फबारी का नजारा भी दिख सकता है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इस बार फरवरी का महीना ही गर्मियों का एहसास करा रहा है. जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को मार्च जैसी प्रचंड गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह असामान्य गर्मी जल्द ही हल्की बारिश से थोड़ी राहत देगी, लेकिन इसके बाद फिर से  तापम बढ़ने वाली है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी. हालांकि, 19 फरवरी से मौसम फिर साफ होने लगेगा और तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा. यह बदलाव उत्तर भारत के लोगों के लिए फौरी राहत लेकर आएगा, लेकिन लंबे समय तक गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में आज से आसमान में बादल छाने लगे हैं और सुबह के समय धुंध का असर भी देखने को मिल सकता है. 18 फरवरी को बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ दोपहर के बाद बारिश हो सकती है, जो शाम तक भी जारी रह सकती है. 19 फरवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा और बारिश थम जाएगी.

उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इन इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहेगा, लेकिन 18 फरवरी को थोड़ी राहत मिलेगी.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा-बर्फबारी का अनुमानअंडमान एवं निकोबार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी तक गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बारिश का अलर्टपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 17-18 फरवरी को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कुछ जगहों पर बारिश होगी.

तमिलनाडु और केरल

तमिलनाडु, केरल और माहे में 21-22 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

समुद्री क्षेत्रों में चेतावनी

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में 16 और 17 फरवरी, श्रीलंका तट के पास 18 फरवरी, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 19 और 20 फरवरी के लिए चेतावनी जारी की है. अरब सागर में कोई चेतावनी नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag