Rajasthan: अच्छी शिक्षा, मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लिनिक, जानिए दिल्ली CM ने राजस्थान की जनता से क्या- क्या किया वादा ?

Rajasthan: अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की जनता को संबोधित करते हुए बोले कि मैं दिल्ली से यह कहने आया हूं कि अगर आप वोट देंगे तो मै आपके लिए अच्छी शिक्षा का व्यवस्था करूंगा.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • मैं कहता हूँ कि AAP को Vote दो, मैं आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा: दिल्ली सीएम

Rajasthan:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान के दौरे पर हैं वे यहां श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित किया है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद है। राजस्थान के गंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी को भष्ट्राचार वाली पार्टी बताते हुए बोले कि आप हमें वोट दो हम राजस्थान के अंदर शिक्षा बेहतर करके  दिखाऊँगा साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश के अंदर कोई पार्टी आई है जो शिक्षा के लिए वोट मांग रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा, जब हम यहां आ रहे थे तब हमने देखा कि पूरे गंगानगर और इस स्टेडियम के आसपास गहलोत साहब के पोस्टर लगा रखे हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने पिछले 5 साल काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता। यहां 15-20 लोग आए और वे कुर्सियां फेंक रहे थे, यह सब कायरों की हरकत है। आप (सीएम गहलोत) ने 5 साल काम नहीं किया और यही कारण है कि आप यह कर रहे हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "दोनों पार्टियां (कांग्रेस और बीजेपी) भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान अशोक गहलोत उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, आज जब अशोक गहलोत की सरकार सत्ता में आई तो सचिन पायलट उनसे वसुंधरा राजे को गिरफ्तार करने के लिए कहते रहे लेकिन अशोक गहलोत ने कहा कि मैं उन्हें गिरफ्तार नहीं करूंगा, वह मेरी बहन की तरह हैं"।

 

calender
18 June 2023, 06:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो