राजनाथ सिंह ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि सोचने लग गए 600 से अधिक ट्रेनी IAS, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में पहुचें, जहां उन्होंने IAS अधिकारियों को संबोधित कर एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर वहां बैठे 600 से अधिक ट्रेनी IAS हैरान रह गए.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे, जहां100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में उन्होंने ट्रेनी दी. साथ ही IAS अधिकारियों को संबोधित भी किया. भाषण के दौरान उन्होंने अचानक एक गणित का सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर सभागार में बैठे करीब 660 ट्रेनी अधिकारी कुछ क्षण के लिए चुप रह गए.

राजनाथ सिंह का गणित सवाल और ट्रेनी IAS की दुविधा

रक्षामंत्री ने बड़े सहज अंदाज में पूछा में पूछा, “किसी व्यक्ति के पास इतना पैसा था कि उसने उसका आधा A को दिया, एक-तिहाई B को दे दिया और बाकी बचे 100 पैसे C को दे दिए. बताइए, उस व्यक्ति के पास कुल कितनी राशि थी?”

सवाल सुनते ही पूरा हॉल शांत हो गया. किसी को तुरंत जवाब समझ नहीं आया. राजनाथ सिंह ने फिर से सवाल दोहराया, मानो किसी प्रोफेसर की तरह छात्रों को समझा रहे हों. इसके बाद पहला जवाब एक ट्रेनी IAS की ओर से आया '3000 रुपये'. राजनाथ सिंह मुस्कुराए, सिर हिलाया और बोले, “गलत… दोबारा कोशिश करिये.” इसके बाद एक और अधिकारी ने हाथ उठाकर जवाब दिया 600 रूपये. बता दें, इस बार जवाब सही था. 

रक्षामंत्री ने समझाया आसान गणितीय समाधान

राजनाथ सिंह ने खुद मंच से इसका हल समझाते हुए कहा, ''कुल राशि को A मान लेते हैं. A को दी गई राशि = A/2, B को दी गई राशि = A/3, कुल दी गई राशि = A/2 + A/3 = 5A/6. उसके बाद बची राशि = A - 5A/6 = 100.'' उन्होंने आगे कहा, ''अब समीकरण से मिलता है, A = 600 इस प्रकार व्यक्ति के पास कुल 600 रुपये थे.

रक्षामंत्री ने आस्था और विश्वास से जोड़ी सीख

गणितीय हल समझाने के बाद राजनाथ सिंह ने इस प्रश्न को जीवन से जोड़ते हुए कहा, “मैंने मान लिया कि कुल राशि A है. यह सिर्फ गणितीय तरीका नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास की तरह है. कई बार हमें समस्या का हल खोजने के लिए पहले मानना पड़ता है कि समाधान मौजूद है. विश्वास से कई जटिल समस्याएं आसान हो जाती हैं और होती रहेंगी.”

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag