नशे में धुत अमीरजादे ने लैंबोर्गिनी से 6 लोगों को रौंदा, कौन है ये शिवम मिश्रा जिसके पास हैं 50 करोड़ की गाड़ियां?

8 फरवरी को कानपूर की रोड पर एक लैंबोर्गिनी ने कई लोगों को घायल और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है. ये लैंबोर्गिनी किसी मामूली इंसान की नहीं है बल्की महंगे कार के शौकीन शिवम मिश्रा की है.

Sonee Srivastav

उत्तर प्रदेश: कानपुर की सड़कों पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ. वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने कई लोगों और गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए.

कार चलाने वाले का नाम शिवम मिश्रा बताया जा रहा है, जो मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. शिवम मिश्रा को महंगे कार का शौक है. उनके हाथों में करोड़ों की घड़ी है, आइए जानते हैं शिवम मिश्रा की जिंदगी के बारे में.

हादसे का पूरा मंजर

दोपहर करीब 3:15 बजे रेव-3 मॉल के पास यह घटना हुई. लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो तेज गति से आ रही थी. अचानक कार अनियंत्रित हो गई. पहले उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी, फिर एक ऑटो और कई बाइकों से टकराई. 

एक बुलेट सवार को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि वह 10 फीट ऊपर उछलकर गिरा. इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चश्मदीदों का कहना है कि चालक नशे में था. भीड़ गुस्से में आ गई, कुछ लोग चालक को पकड़ने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने उसे बचाया और कार थाने ले आई.

शिवम मिश्रा की शानदार जिंदगी

शिवम मिश्रा लग्जरी जीवन जीने के शौकीन हैं. उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 50 करोड़ बताई जाती है. इनमें रोल्स-रॉयस फैंटम, मैकलेरन, पोर्शे और लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो शामिल हैं. दिल्ली के वसंत विहार में भी उसका घर है.

खास बात यह है कि इन गाड़ियों के नंबर प्लेट पर '4018' लिखा होता है. शिवम की कलाई पर हीरों से जड़ी एक घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ बताई जाती है.

पिता केके मिश्रा पर जांच

शिवम के पिता केके मिश्रा बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं. यह कंपनी तंबाकू और पान मसाला से जुड़े बड़े कारोबार में है. 2024 में आयकर विभाग ने कंपनी पर छापे मारे थे.

कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में कुल 20 ठिकानों पर तलाशी हुई. विभाग को संदेह था कि कंपनी कम आय दिखाती है, जबकि असल कारोबार ज्यादा है. ईडी के जांच के दौरान नकद, जेवरात और अन्य सामान बरामद हुए थे. 

शिवम को लेकर परिवार का दावा 

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में चालक का नाम 'अज्ञात' बताया गया. परिवार का दावा है कि शिवम को मेडिकल कंडीशन है और उसे दौरा पड़ा था. फिलहाल जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर अमीरों की रफ्तार और जिम्मेदारी पर सवाल उठा रही है. लोग सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं,

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag