कौन है मैडम जहर? बिश्नोई गैंग की 'लेडी डॉन' और बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा गिरफ्तार, दिल्ली में बैठे चलाती थी पूरा नेटवर्क

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी महिला 'मैडम जहर' गिरफ्तार हो गई है. दिल्ली पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. नेहा बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है, जो गैंग में हथियार सप्लाई का मुख्य काम देखता है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक महिला को बड़ी सफलता के साथ पकड़ा है. इस महिला का नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा है, जिसे अपराध की दुनिया में 'मैडम जहर' के नाम से जाना जाता है. पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. नेहा बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है, जो गैंग में हथियार सप्लाई का मुख्य काम देखता है. यह गिरफ्तारी गैंग के ड्रग्स और हथियार नेटवर्क पर बड़ा झटका मानी जा रही है.

कौन है मैडम जहर?

मैडम जहर यानी नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. पुलिस जांच में पता चला कि इस पार्लर की आड़ में वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स का धंधा संभालती थी. वह गैंग की 'लेडी डॉन' के तौर पर काफी सक्रिय थी. नेहा पिछले 7 साल से बॉबी कबूतर के साथ जुड़ी हुई है और गैंग के कई गंदे कामों में शामिल रही है. पुलिस अब उससे गैंग के अन्य राज पूछ रही है.

बॉबी कबूतर का अपराधी नेटवर्क

बॉबी कबूतर उर्फ महफूज लॉरेंस बिश्नोई गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य है. वह गैंग को अवैध हथियार मुहैया करवाता था. पुलिस के अनुसार, बॉबी सलीम पिस्टल नाम के बड़े हथियार सप्लायर से संपर्क में था. सलीम पिस्टल पाकिस्तान की ISI के लिए काम करता था और नेपाल-भारत बॉर्डर पर पकड़ा जा चुका है. 

बॉबी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है, जैसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करना, दिशा पाटनी के घर फायरिंग, नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर डबल मर्डर. इनमें गैंग को हथियार देने की मुख्य जिम्मेदारी उसकी थी.

कैसे हुई गिरफ्तारी 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ऑपरेशन चलाकर नेहा, बॉबी कबूतर और उसके दो साथियों मोहम्मद राजी खान व शाहबाज को दबोचा. नेहा के पास से ड्रग्स बरामद हुए. बॉबी 7 साल से फरार था और फर्जी नाम से छिपा हुआ था.

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी से उसे ट्रैक किया. अब जांच में नेहा से ड्रग्स कनेक्शन और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ हो रही है. 

लॉरेंस गैंग में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में महिलाओं की सक्रियता बढ़ रही है.पहले चंडीगढ़ की दीपा, फिर जोया खान (हाशिम बाबा की पत्नी) और अब नेहा यानी मैडम जहर को पकड़ा गया है. ये महिलाएं गैंग के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रही थी. पुलिस का कहना है कि गैंग अब महिलाओं को भी भर्ती कर रहा है, जो जांच के लिए नई चुनौती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag