अमेरिकी व्यक्ति ने टाउन हॉल में विरोध के लिए अपनाया अनौखा तरीखा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

न्यू जर्सी के क्रैनफोर्ड टाउन हॉल मीटिंग में नगर परिषद उम्मीदवार विल थिली ने संपत्ति कर पर बहस के बीच ब्रेक-डांस और मूनवॉक कर सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने राजनीति को नया रंग दिया. यह प्रदर्शन कला, राजनीतिक संदेश और रचनात्मक विरोध का अनोखा मिश्रण माना गया.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

न्यू जर्सी के क्रैनफोर्ड में आयोजित एक टाउन हॉल मीटिंग उस समय अनौखा मोड़ आ गया, जब स्थानीय नगर परिषद के उम्मीदवार विल थिली ने संपत्ति कर पर बहस के बीच अचानक ही अपने विचार रखने का बेहद अनोखा तरीका चुन लिया. आमतौर पर इन बैठकों में गरमागरम बहस, भाषण और कभी-कभार नाटकीय ठहराव देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग था.

भाषण से ब्रेक-डांस तक का सफर

बैठक के दौरान जब करों पर चर्चा हो रही थी, तभी थिली अचानक फर्श पर गिर पड़े और ब्रेक-डांस करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें घूमते हुए, कलात्मक मूव्स करते और अंत में मूनवॉक करते हुए देखा जा सकता है. उपस्थित लोग हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदर्शन को ध्यान से देखा. प्रदर्शन खत्म करने के बाद थिली सामान्य रूप से अपनी सीट पर लौट आए, मानो यह सब पहले से तय योजना का हिस्सा हो. इस कदम से उन्होंने न केवल करों पर अपनी नाराजगी जाहिर की, बल्कि अपनी बात रखने का एक रचनात्मक तरीका भी खोज निकाला.

राजनीतिक संदेश या प्रदर्शन कला?

जहां अन्य उम्मीदवार लंबे भाषणों और आक्रामक शब्दों का सहारा लेते हैं, वहीं थिली के इस डांस ने बहस को एक नया आयाम दे दिया. कई लोग सोच में पड़ गए कि यह महज राजनीतिक नाटक था, प्रदर्शन कला थी या फिर करों पर "अब बहुत हो गया" कहने का एक प्रतीकात्मक तरीका.

सोशल मीडिया पर मिली मिलीजुली प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने लिखा, "अब इसे कहते हैं स्टाइल से अपनी बात रखना. ऐसे रचनात्मक तरीकों से स्थानीय राजनीति में जान आती है." दूसरे ने टिप्पणी की, "थिली ने उस एक मिनट में जितना ध्यान खींचा, उतना नगर परिषद पिछले दशक में नहीं कर पाई." किसी ने मजाकिया लहजे में कहा, "मूनवॉक से निकलना एक परफेक्ट शेफ्स किस था." वहीं, कुछ यूज़र्स ने यह भी नोट किया कि "पृष्ठभूमि में बैठे लोग गंभीर चेहरा बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, ताकि हंसी बाहर न आ जाए."

राजनीति में नई शैली का उदाहरण

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे आधुनिक राजनीति में उम्मीदवार जनता से जुड़ने के लिए नवोन्मेषी और मनोरंजक तरीके अपना रहे हैं. थिली का यह कदम चाहे गंभीर बहस के बीच नाटकीय लगे, लेकिन इसने संपत्ति कर पर जनता का ध्यान आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag