‘मौके का लाभ उठाओ, वरना...’ ईरान-अमेरिका बातचीत से 1 रात पहले ट्रंप ने दी बड़ी धमकी
हाल ही में एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने USA की मज़बूत स्थिति का ज़िक्र किया। उनके मुताबिक, लगभग पाँच दशकों के तनाव के बाद, अब हिसाब-किताब का वह समय आ गया है जिसका लंबे समय से इंतज़ार था।

नई दिल्ली: जैसे-जैसे अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक सीज़फ़ायर की स्थिति डांवाडोल होती जा रही है, और 22 अप्रैल 2026 की आधी रात को इसके खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें मौका और चेतावनी, दोनों शामिल हैं। उनके इस बयान के बहुत मायने भी है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने दी बड़ी धमकी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने USA की मज़बूत स्थिति का ज़िक्र किया। उनके मुताबिक, लगभग पाँच दशकों के तनाव के बाद, अब हिसाब-किताब का वह समय आ गया है जिसका लंबे समय से इंतज़ार था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि हम बातचीत की बहुत मज़बूत स्थिति में हैं, ताकि वह काम कर सकें जो पिछले 47 सालों में दूसरे राष्ट्रपतियों को कर देना चाहिए था, इन खून के प्यासे लोगों के साथ 47 साल पहले ही शांति वार्ता हो जानी चाहिए थी।"
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अमेरिका "उनके साथ बहुत कामयाबी से निपट रहा है" और कोई बड़ी सफलता मिलना मुमकिन है। फिर भी उन्होंने ईरान के सामने एक कड़ा विकल्प रखा: इस मौके का फ़ायदा उठाओ, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
ट्रंप ने जताई सकारात्मक उम्मीद
राष्ट्रपति ट्रंप डेडलाइन को लेकर एकदम साफ़ थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अगले 48 घंटों में कम से कम किसी समझौते पर दस्तखत होने की उम्मीद है, या फिर वे दोबारा सैनिक कार्रवाई शुरू कर देंगे। तो इस पर उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया और कहा, “खैर, मुझे तो बमबारी की ही उम्मीद है, क्योंकि मुझे लगता है कि इस तरह का रवैया अपनाना ही बेहतर है, लेकिन हम कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
उन्होंने सीज़फ़ायर की डेडलाइन को आगे बढ़ाने से साफ़ इनकार कर दिया, जो 22 अप्रैल को खत्म हो रही है। और बस इतना कहा, “मैं ऐसा नहीं करना चाहता। हमारे पास इतना समय नहीं है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी सरकार की नौसैनिक घेराबंदी को भी “एक कामयाबी” बताया। उनका तर्क था कि किसी भी अंतिम समझौते से पहले, इस घेराबंदी ने तेहरान पर सचमुच का दबाव बनाया है।


