भारत दे दे ये 3 चीजें, तो पाकिस्तान खत्म कर देंगे: बलूच लिबरेशन आर्मी का ऐलान

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए उसे खत्म करने की चेतावनी दी है. बीएलए का कहना है कि अगर भारत से उन्हें राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य सहयोग मिल जाए, तो वे पाकिस्तान को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर सकते हैं.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के बाद बलूचिस्तान से एक बड़ा और विस्फोटक बयान सामने आया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए उसे खत्म करने का ऐलान कर दिया है. बीएलए का कहना है कि अगर भारत उन्हें सिर्फ तीन चीजें—राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य समर्थन—दे दे, तो वे पाकिस्तान को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

भारत से मदद की गुहार

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजफायर के बाद बलूच लड़ाकों ने एक बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान आतंकवादियों की नर्सरी है. इस मुल्क को तबाह किए बिना शांति संभव नहीं. अगर भारत हमारी मदद करे तो हम पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे.” बलूच लड़ाकों का कहना है कि पाकिस्तान ज्वालामुखी पर बैठा हुआ मुल्क है और उसका अंत बहुत करीब है.

तीन चीजें मिल जाएं तो पाकिस्तान खत्म

बलूच लिबरेशन आर्मी ने साफ कहा है कि अगर भारत उन्हें राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य सहायता दे दे, तो वे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देंगे. बीएलए ने इसे "आतंक का आका" बताया और कहा कि “पाकिस्तान को खत्म करने का वक्त आ चुका है, और भारत इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है.”

दुनिया से भी मांगी मदद, दी चेतावनी

बीएलए ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अपील की है कि पाकिस्तान जैसे देश को खत्म करने में बलूचों की मदद की जाए. उनके अनुसार, “अगर समय रहते पाकिस्तान को खत्म नहीं किया गया, तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन जाएगा.”

पश्चिमी सीमा से घेर लेंगे पाकिस्तान को

बलूच लड़ाकों का कहना है कि यदि भारत पाकिस्तान को टुकड़ों में बांटने का अंतिम निर्णय लेता है, तो वे सबसे पहले इसका समर्थन करेंगे और पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा को पूरी तरह से घेर लेंगे. बलूचों का दावा है कि पाकिस्तान को अंदर से तोड़ने की ताकत सिर्फ उन्हीं के पास है.

परमाणु के साए में पनप रहा आतंकवाद

बलूच लड़ाके कहते हैं कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों की आड़ में आतंकवाद को सींचा है. “यहां आतंकियों को खुलेआम ट्रेनिंग दी जाती है, और दुनिया इसे अनदेखा कर रही है. इस आतंकिस्तान को अब खत्म करना ही होगा,” बीएलए ने कहा.

पाकिस्तान को अल्टीमेटम

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब वो दिन दूर नहीं जब बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरेगा. “इस काम को कोई ताकत नहीं रोक सकती. देरी होगी तो सिर्फ खून बहेगा. लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं,” बीएलए ने दो टूक कहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag