ईरान की मिसाइलें अमेरिकी अड्डों के लिए खतरा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव अब चरम पर है. AFP का रोचक इन्फोग्राफिक बताता है कि ईरान की शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइलें देजफुल, फतह-1 और खोर्रमशहर-1000 से 2000 किमी तक मार कर सकती हैं. इनसे कतर और इराक में बने कई अमेरिकी सैन्य अड्डे सीधे निशाने पर आ सकते हैं.

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. एफपी के एक इन्फोग्राफिक ने दुनिया का ध्यान खींचा है, जिसमें ईरान की प्रमुख मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज दिखाई गई है. साथ ही अमेरिकी सैन्य अड्डों की लोकेशन भी दिखाई गई है. यह मैप दिखाता है कि ईरान की मिसाइलें मध्य पूर्व में कई प्रमुख अमेरिकी बेस को निशाना बना सकती हैं.
ईरान की मिसाइलें और उनकी रेंज
ईरान के पास दुनिया का सबसे बड़ा मिसाइल स्टोरेज है, जिसमें हजारों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें हैं. ये मिसाइलें ठोस ईंधन वाली हैं, जो जल्दी लॉन्च हो सकती हैं. ईरान की प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइलें और उनकी रेंज इस प्रकार हैं:-
देजफुल मिसाइलईरान की छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 1000 किलोमीटर है. यह इराक और खाड़ी देशों जैसे पड़ोसी इलाकों को आसानी से निशाना बना सकती है.
फतह-1, हज कासेम और खैबर शेकन मिसाइलेंमध्यम रेंज वाली हैं, जिनकी पहुंच 1400 किलोमीटर तक है. ये सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों तक पहुंच सकती हैं.
एमाद और गदर-1, मिसाइलें और भी एडवांस हैं, जिनकी रेंज 1700 किलोमीटर है (गदर-1 के लिए 1600 से 1950 किलोमीटर तक). ये इजरायल और जॉर्डन जैसे दूर के लक्ष्यों तक पहुंच सकती हैं.
खोर्रमशहर और सेज्जिल मिसाइलेंईरान की सबसे लंबी रेंज वाली हैं, जिनकी पहुंच 2000 किलोमीटर तक है. ये पूरे मध्य पूर्व को कवर कर सकती हैं और 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में सक्षम हैं.
अमेरिकी अड्डे ईरान की रेंज में
एएफपी के मैप में लाल डॉट्स से दिखाए गए अमेरिकी अड्डे मध्य पूर्व में फैले हुए हैं. ये अड्डे अमेरिकी सैनिकों, विमानों और जहाजों का घर हैं. ईरान की मिसाइलें इन तक पहुंच सकती हैं.
-
अल उदेद एयर बेस, कतर: अमेरिकी सेंट्रल कमांड का मुख्यालय, 10,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक. 1400 किमी रेंज वाली मिसाइलों के निशाने पर.
-
ऐन अल-असद एयर बेस, इराक: इराक में मुख्य अमेरिकी अड्डा, पहले ईरान ने हमला किया था. 1000 किमी रेंज में.
-
कैंप अरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस, कुवैत: सैन्य सामग्री और विमानों का केंद्र. खाड़ी में मौजूद आसानी से निशाना.
-
यूएस नेवल सपोर्ट एक्टिविटी, बहरीन: अमेरिकी पांचवीं फ्लीट का आधार, जहाजों का मुख्यालय. 1400 किमी रेंज में.
-
अल धफरा एयर बेस, यूएई: खुफिया और लड़ाकू विमानों का केंद्र. 2000 किमी रेंज वाली मिसाइलें पहुंच सकती हैं.


