खामेनेई के घर पर हमले का पहला वीडियो आया सामने, देखें कैसे अमेरिका-इजराइल ने तेहरान को कर दिया तबाह
ईरान में हुए हमले का एक ताजा वीडियो सामने आ गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे खामेनेई के घर को चकनाचुर कर दिया गया. यह वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया से प्रतिक्रियां आने शुरू हो गए हैं.

नई दिल्ली: इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर किए गए हवाई हमलों का एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पल भर में कई इमारतें तबाह हो गईं और चारों तरफ घना धुआं फैल गया.
खास कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर हमले का वीडियो ने चारोतरफ सनसनी मचा दी है. इजरायली वायु सेना ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले दिखाए गए हैं.
हमले इतने तेज और सटीक थे कि इमारतें धराशायी हो गई और आसपास धूल-धुआं ही नजर आ रहा है. यह वीडियो मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को और बढ़ा रहा है.
खामेनेई के घर पर हमला
खामेनेई के घर पर हमले का पहला वीडियो अब सामने आ गया है. इजरायल ने अपने हमलों का आधिकारिक वीडियो जारी किया, जिसमें मिसाइल लॉन्चरों पर अटैक दिखाया गया है.
🚨 #Idf ने #Iran के सुप्रीम लीडर #Khamenei और उनके परिजनों को किस तरह बारूद के ढेर के हवाले किया, वीडियो जारी।
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 1, 2026
30 बंकर बस्टर बम के जरिए यह कॉम्प्लेक्स दहलाया गया ताकि बचने का कोई मौका न मिले।#Iran #IranWar pic.twitter.com/kf4Vm9ChkV
वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा
वीडियो में इजरायली लड़ाकू विमानों से मिसाइल दागते हुए दिखाया गया है. निशाना इतना सटीक था कि लक्ष्य पर पहुंचते ही बड़े-बड़े विस्फोट हुए. इमारतें पलभर में ढह गई और आसमान में काला धुआं उठने लगा. एक हिस्से में सैन्य मुख्यालय जैसी इमारत पूरी तरह बर्बाद नजर आ रही है.
वीडियो में गाड़ियां भी चलती हुई दिख रही हैं, जो हमले के समय की स्थिति बताती हैं. इजरायली वायु सेना ने दावा किया कि उन्होंने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्चर और अंडरग्राउंड बेस को नष्ट किया. यह वीडियो ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसमें सैकड़ों लक्ष्यों पर हमला किया गया.
हमलों का बड़ा संदर्भ
यह हमला अमेरिका और इजराइल के संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा है. हाल ही में इसी हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. उनके कंपाउंड पर भी अटैक हुआ, जहां कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए.
इजराइल ने इसे 'प्रिवेंटिव स्ट्राइक' बताया, ताकि ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को कमजोर किया जा सके. ईरान ने बदले में इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दी और धुआं उठता रहा. ईरान ने पूरे देश में शोक मनाने की घोषणा की है.
दुनिया की प्रतिक्रिया और खतरा
यह वीडियो जारी होने से तनाव और बढ़ गया है. ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है और क्षेत्रीय देशों में हमले तेज कर दिए हैं. अमेरिका ने कहा कि हमले जारी रहेंगे. दुनिया भर के नेता शांति की अपील कर रहे हैं, लेकिन स्थिति युद्ध जैसी बन गई है. तेहरान की सड़कों पर अफरा-तफरी मची हुई है.
ऐसे हमलों से लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. इजराइल का यह वीडियो दुनिया को दिखाता है कि हमले कितने विनाशकारी थे. अब सबकी नजर अगले कदम पर है.


