ओबामा ने तलाक की अफवाहों पर खुलकर किया बात, कहा- 'हमारा रिश्ता अटूट, बस कुछ मुश्किलें आईं'
बराक और मिशेल ओबामा ने पहली बार मिशेल के भाई क्रेग रॉबिन्सन के साथ मिलकर तलाक की अफवाहों को हंसी-मजाक और दिल खोलकर जवाब दिया. इस खास मौके पर, ओबामा ने अपने अटूट रिश्ते की मिसाल पेश की और साफ किया कि उनका प्यार और विश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है.

Barack Obama Divorce Rumors: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने अपनी शादी को लेकर फैली तलाक की अफवाहों को खुलकर नकार दिया है. महीनों से चल रही इन चर्चाओं पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बात करते हुए कपल ने अपने रिश्ते की मजबूती और गहराई को लोगों के सामने रखा. और यह बयान बुधवार को मिशेल के भाई क्रेग रॉबिन्सन के पॉडकास्ट 'IMO विद मिशेल ओबामा एंड क्रेग रॉबिन्सन' में देखने को मिला, जहां दोनों ने खुलकर पारिवारिक अंदाज़ में बात की और अफवाहों पर चुटकी लेते हुए उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया.
अफवाहों का किया खंडन
यह पहली बार था जब ओबामा दंपत्ति ने लगातार चल रही तलाक की अफवाहों का इस तरह खुलकर सीधा खंडन किया. इन अटकलों को इस साल तब और बल मिला, जब मिशेल ओबामा पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं और डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह से भी अनुपस्थित रहीं.
गपशप की गहराई
क्रेग रॉबिन्सन ने बताया कि किस तरह गपशप लोगों के जीवन में दखल देती है. उन्होंने याद करते हुए कहा, 'एक बार एक अजनबी ने मुझे एयरपोर्ट पर रोक लिया और सीधा पूछा,बराक ओबामा ने क्या किया?' इस पर बराक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. इस तरह की बातें मुझे याद नहीं रहतीं. मुझे तो पता भी नहीं चलता कि ये सब चल रहा है. फिर कोई इसका ज़िक्र करता है और मैं सोचता हूं, आप किस बारे में बात कर रहे हैं?
मिशेल ओबामा
पॉडकास्ट के अंत में मिशेल ओबामा ने अपने रिश्ते की भावनात्मक गहराई को साझा करते हुए कहा. 'हमारी शादी में एक भी पल ऐसा नहीं आया जब मैंने अपने पति को छोड़ने के बारे में सोचा हो. परेशानियों के साथ-साथ इंजॉय भी किया है. जिस आदमी से मैंने शादी की है, उसकी वजह से मैं एक बेहतर इंसान बन गई हूं.'
अफवाहों को करारा जवाब
ओबामा दंपत्ति की यह स्पष्ट प्रतिक्रिया न केवल मीडिया और सोशल मीडिया की अटकलों का जवाब थी, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे मज़बूत और ईमानदार रिश्ते सार्वजनिक निगरानी में भी टिके रह सकते हैं. उनकी गहराई भरी बातें, हास्य और आत्मीयता के साथ, रिश्तों की वास्तविकता को दर्शाती हैं.


