score Card

जानिए वज्रासन करने से शरीर में किस तरह मिलते हैं फायदे?

योगा करना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है साथ ही योग करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है इतना ही नहीं हमारे शरीर से अनेक प्रकार की बीमारियां भी दूर होने लगती है ।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

वज्रासन करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह योगासन करने से शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों दूर रहती है। सेहत को स्वस्थ रखने के लिए अनेक प्रकार के योगा किएं जा सकते हैं। इन्हें करना काफी आसान होता है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि अपने काम के चलते शरीर में बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं।जिसके कारण उनके शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां प्रवेश कर लेती है।

योगा करने से न केवल हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसके अलावा योगा सुबह के समय ही करना शरीर के लिए लाभदायक है।वज्रासन करना बहुत ही आसान है परंतु जिनके पैर या घुटने कड़क है या जो लोग मोटे हैं, उनके लिए इसे करना थोड़ा कठिन होगा। यदि आप वज्रासन करना सीख लेते हैं तभी आप सुप्त वज्रासन कर पाएंगे। दोनों के जो फायदे हैं उसे जानकार आपको भी अच्छा लगेगा। हालांकि हर व्यक्ति को वज्रासन करना ही चाहिए। आइए जानते हैं शरीर में वज्रासन करने से क्या फायदे मिलते हैं।

किस तरह करें वज्रासन?

वज्रासन करना काफी आसान होता है। इस योगासन को प्रत्येक व्यक्ति बड़ी ही आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। बैठकर दोनों पैर सामने सीधा करें फिर पहले दाहिने हाथ से दाहिने पैर के पंजे को पकड़कर घुटना मोड़ते हुए एड़ी नितंब के नीचे रखे। इसी तरह बाएं पैर के घुटने को मोड़कर नितंबों के नीचे रखें। हाथों की हथेलियों को घुटनों पर रखें। रीड़ की हड्डी़ और गर्दन सीधी रखें।सामने देंखें। इस स्थिति में कम से कम तीन मिनट बैठना चाहिए। फिर साँस छोड़ते हुए पुन: क्रमश: पैरों को सामने सीधाकर आराम की स्थिति में आ जाएं। ऐसा करने से शरीर में अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं साथ ही हमारा शरीर स्वस्थ रहता है ।

calender
12 February 2023, 01:25 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag