हाई प्रोटीन से युक्त मशरूम में है सेहत के कई राज़ , जानिए क्यों करना चाहिए मशरूम का सेवन?
मशरूम एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है। इसकी दुनियाभर में कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें कुछ खाने लायक होती हैं म तो कुछ जहरीले होते हैं। जहरीले मशरूमों की खास पहचान होती है। मशरूम की खेती की जाती है और यह काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

मशरूम एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है। इसकी दुनियाभर में कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें कुछ खाने लायक होती हैं म तो कुछ जहरीले होते हैं। जहरीले मशरूमों की खास पहचान होती है। मशरूम की खेती की जाती है और यह काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से स्वास्थय को कई लाभ मिलते है। आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्थ टिप्स देंगे जिसे जानने के बाद आप मशरूम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे।
1 मशरूम की प्रजातियां
मशरूम की ऐसी कई प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से तीन तरह की प्रजातियों वाले मशरूमों को शोक से खाया जाता है।
2 बटन मशरूम (Button Mushroom)
यह मशरूम सबसे ज़्यादा खाया जाता है , इसको एगारिकस बिस्पोरस (Agaricus Bisporus) और सफेद मशरूम के नाम से भी जाना जाता है।

3 शिटेक मशरूम (Shiitake Mushroom)
इस मशरूम को लेंटिनुला एडोड्स (Lentinula Edodes) के नाम से कहा जाता है। इस मशरूम का रंग हल्का ब्राउन होता है।
4 सीप मशरूम (Oyster Mushroom)
इस मशरूम को प्लुरोटस ओस्ट्रेटस (Pleurotus Ostreatus) के नाम से जाना जाता है। इस मशरूम का शेप बड़ी सी छतरी जैसा होता है और इसकी खपत दुनियाभर में 27 फीसदी होती है।
5 स्तन कैंसर से बचाता है
एक शोध के अनुसार मशरूम के सेवन करने से स्तन कैंसर जैसी घातक बिमारियों से रक्षा करता है। यह एक रामबाण तरीका है। बता दें, की मशरूम में एंटी - ट्यूमर, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाला तत्व ) और एंटी - कैंसर के गुण भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। जो कैंसर से बचने में मदद करता है। डॉक्टर्स भी इसको खाने की सलाह देते है।
6 किन - किन बीमारियों में आता है काम
किन बीमारियों में लाभकारी मशरूम पेट से जुडी समस्या जैसे - पेट दर्द , कब्ज पाचन क्रिया आदि को स्वस्थ करने में मदद करता है और यह डायबिटिज , वजन कम करना , केलोस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
7 कैसे करें इसका सेवन
मशरूम को लोग फ्राई करके या उबलकर खाना पसंद करते हैं , इससे इसका स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एक शोध के अनुसार मशरूम को हमेशा हल्का भून कर या तलकर ही खाना चाहिए। इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व बने रहते हैं।


