गोवा का टूर अब आपके बजट में... IRCTC लाया है खास पैकेज, 20 मार्च से होगा शुरू, जानिए सारी जानकारी

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 3 रात और 4 दिन का गोवा टूर पैकेज पेश किया है, जो 20 मार्च से हैदराबाद से शुरू होगा. इस पैकेज में फ्लाइट यात्रा, मुफ्त रहने और खाने की व्यवस्था और किफायती किराया शामिल है. यदि आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पैकेज परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए बेस्ट है.

Simran Sachdeva

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने देशभर के टूरिस्टों के लिए एक बेहतरीन गोवा टूर पैकेज पेश किया है. ये टूर पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा और टूरिस्टों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा. इस पैकेज के तहत रहने और खाने की पूरी व्यवस्था मुफ्त दी जाएगी. इसके साथ ही, उन्हें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मिलेगा. ये टूर पैकेज 'देखो अपना देश' अभियान के तहत पेश किया गया है. 

टूर पैकेज की डिटेल्स

यात्रा की अवधि: 3 रातें और 4 दिन
यात्रा की शुरुआत: 20 मार्च 2025
शुरुआत कीमत: ₹19,625
बुकिंग तरीका: इस टूर पैकेज को आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं या 8287932228 पर कॉल और मैसेज करके भी बुक कर सकते हैं. 

यात्रा और कैटेगरी

इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. यात्रा कंफर्ट कैटेगरी में होगी, ताकि टूरिस्टों को यात्रा के दौरान हर प्रकार की सुविधा मिले. 

किराए की जानकारी

अकेले यात्रा करने पर: ₹24,485 प्रति व्यक्ति
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर: ₹20,000 प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर: ₹19,625 प्रति व्यक्ति
5 से 11 साल के बच्चों का किराया: ₹15,885 प्रति बच्चा
बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया: ₹15,510 प्रति बच्चा
2 से 4 साल के बच्चों का किराया: ₹8,450 प्रति बच्चा

आईआरसीटीसी टूर पैकेज: सस्ती और आरामदायक यात्रा

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के कई शानदार टूर पैकेज पेश करता है, ताकि लोग सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का आनंद ले सकें. इन पैकेजों के जरिए ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि टूरिस्टों को भी बेहतरीन अनुभव मिलता है. ऐसे में अगर आप भी काफी दिनों से गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC का ये पैकेज आपके लिए बेस्ट रहेगा. वहीं, फैमिली या दोस्तों के साथ जाने की सोच रहे हैं तो ये पैकेज आपको ज्यादा किफायती रहेगा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो