गर्मियों में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, ये फल बनाएंगे आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी
गर्मियों में उपलब्ध ये खास फल आपकी स्किन को प्राकृतिक ग्लो देंगे. इन्हें नियमित खाने से चेहरा गुलाब की तरह खिल उठेगा और स्किन चमकदार व स्वस्थ दिखेगी. तो चलिए जानते है कि कौन-कौन से हैं वो जादुई फल.

गर्मी बढ़ते ही चेहरे की रंगत उड़ना और टेनिंग होना आम समस्या बन जाती है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह प्रकृति ने गर्मियों में कुछ ऐसे फल दिए हैं जो स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं और नेचुरल ग्लो लौटाने में मदद करते हैं. इन फलों का नियमित सेवन न सिर्फ टेनिंग हटाने में कारगर है बल्कि त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ भी बनाता है. गर्मियों में इन फलों को अपने आहार में शामिल करके आप बिना किसी साइड इफेक्ट के खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या खाएं
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों का सबसे बेहतरीन नैचुरल ड्रिंक है. यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है और स्किन को ग्लोइंग एवं मुलायम बनाने में मदद करता है. रोजाना एक नारियल पानी पीने से पेट और स्किन दोनों स्वस्थ रहते हैं.
तरबूज
तरबूज में भरपूर विटामिन सी, फाइबर और पानी होता है. विटामिन सी टेनिंग हटाने में बेहद प्रभावी है. अगर गर्मियों में टेनिंग से परेशान हैं तो तरबूज को अपने डाइट में जरूर शामिल करें. यह चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ शरीर का तापमान भी संतुलित रखता है.
खीरा
खीरा सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं है. यह पेट और त्वचा दोनों के लिए सेहत का खजाना है. खीरा पूरे शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेहरे के रुखेपन को कम करने में मदद करता है. कई स्किन ट्रीटमेंट में भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है.
आम
आम की तासीर गर्म मानी जाती है लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो चेहरे का खोया हुआ निखार वापस लाने में मदद करते हैं.
संतरा
संतरे में भरपूर विटामिन सी होता है. इसका गूदा और छिलका दोनों त्वचा के लिए लाभकारी हैं. संतरा चेहरे को गहराई से पोषण देता है और गहरे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. संतरे के छिलके का इस्तेमाल फेसपैक बनाने में भी किया जाता है.


