'होर्मुज खोलो नहीं तो जहन्नुम भेज देंगे' ट्रंप का ईरान पर भयंकर गुस्सा, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर पावर प्लांट उड़ाने की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इर्रान को अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक बार फिर धमकी दी है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईरान में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” एक साथ हो सकता है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद कड़ी भाषा में धमकी दी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंगलवार को ईरान में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” एक साथ हो सकता है. उन्होंने लिखा कि अमेरिका ने ईरान में जो कुछ बचा है, उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है. अब ब्रिज के बाद पावर प्लांट पर हमला होगा.

ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खोलना होगा, वरना परिणाम बहुत भयानक होंगे. उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान को “जहन्नुम” भेज दिया जाएगा.

ट्यूसडे पावर प्लांट और ब्रिज डे

ट्रंप के पोस्ट में लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा. जैसा पहले कभी नहीं देखा गया, वैसा कुछ होने वाला है.” उन्होंने ईरान की नई व्यवस्था को भी चेतावनी दी कि जो करना है, वह तेजी से करना होगा. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है. 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण रास्ता है. यहां से बहुत बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है. ईरान के इस रास्ते को बंद रखने से तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

ईरान पर लगातार दबाव

ट्रंप ने पहले भी 48 घंटे की समय सीमा दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो अमेरिका कहर बरपाएगा. अब उन्होंने समय खत्म होने की बात कही है. ट्रंप ने एक दुर्लभ बचाव अभियान का भी जिक्र किया, जिसमें अमेरिकी बलों ने ईरान के अंदर जाकर घायल एफ-15 पायलट को बचाया. ट्रंप का कहना है कि यह मिशन बहुत खतरनाक था. अमेरिकी सैनिक घंटों तक ईरानी क्षेत्र में रहे और दुश्मन की नजर से बचते रहे.

ईरान का सख्त रुख

ईरान ने ट्रंप की इन धमकियों को पूरी तरह ठुकरा दिया है. ईरानी कमांडरों ने अमेरिका की चेतावनी को “घबराया हुआ और मूर्खतापूर्ण” बताया है. ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल उसके बुनियादी ढांचे पर हमला करता है तो जवाब में पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर भारी हमले होंगे.

ईरान ने हाल ही में खाड़ी देशों में ऊर्जा सुविधाओं पर हमले भी किए है. दोनों तरफ से बढ़ती धमकियों से युद्ध की आशंका और मजबूत हो गई है.दुनिया पर असरस्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने या बंद रहने से पूरी दुनिया के तेल बाजार पर असर पड़ रहा है. ट्रंप का अल्टीमेटम न सिर्फ ईरान को, बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो