बिना जिम-डायट के शादी में दिखना है स्लिम? Mounjaro इंजेक्शन सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड, यहां देखें फायदा से लेकर साइड इफेक्ट तक सभी जानकारी
आज कल लड़कियों में शादी या किसी तरह के फंक्शन में फिट और स्लिम दिखने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर ‘Mounjaro Brides’ ट्रेंड कर रहा हैं. लड़कियां बिना किसी मेहनत के फिट होने के लिए इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रही हैं.

नई दिल्ली: शादी के दिन परफेक्ट फिगर पाने की होड़ में आजकल लड़कियां और कुछ लड़के भी मेहनत के बजाय शॉर्टकट चुन रहे हैं. जिम और डायटिंग के बजाय वे मोंजारो (Mounjaro) इंजेक्शन का सहारा ले रही हैं. इसी को ‘Mounjaro Brides’ ट्रेंड का नाम दिया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इतनी तेजी से वजन घटाना सुरक्षित है? आइए इसके बारें में विस्तार से जानते हैं.
Mounjaro Brides ट्रेंड क्या है?
मोंजारो एक GLP-1 दवा है, जिसे Eli Lilly कंपनी ने बनाया है. यह मूल रूप से मोटापे के इलाज के लिए बनी है, लेकिन अब शादी से पहले तेजी से वजन कम करने के लिए युवा लड़कियां और लड़के इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के डर्मेटोलॉजी क्लीनिकों में इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है. लोग बिना जिम गए और सख्त डायटिंग किए ही पतला होना चाहते है.
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
आजकल शादी या किसी खास मौके पर पतला और आकर्षक दिखने का सोशल प्रेशर बहुत ज्यादा है. हर कोई तुरंत रिजल्ट चाहता है. लंबे समय तक जिम करने या डायटिंग करने की बजाय लोग इंजेक्शन को आसान रास्ता समझ रहे हैं. मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से यह ट्रेंड और लोकप्रिय हो रहा है.
Mounjaro के साइड इफेक्ट्स
एक्सपर्ट्स के अनुसार, Mounjaro का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के बहुत खतरनाक हो सकता है. इसके कुछ आम साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
-
पाचन संबंधी समस्या: मतली, उल्टी, कब्ज या दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती है, जो शादी के समय बहुत परेशान कर सकती है.
- पोषण की कमी: तेज वजन घटने से मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.
- चेहरे पर असर: चेहरा सूज सकता है या थका हुआ दिख सकता है, जिसे ‘Ozempic Face’ भी कहा जाता है.
- किडनी और लिवर पर खतरा: अगर शरीर पर सूट न करे तो लंबे समय तक गंभीर समस्या हो सकती है.
एक्सपर्ट्स की सलाह
डॉक्टरों का कहना है कि शादी से पहले वजन कम करने के लिए सबसे पहले पूरी स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए. अचानक वजन घटाने का कोई भी तरीका जोखिम भरा हो सकता है. आज पतला दिखने का सपना कल गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.
सही तरीका हमेशा संतुलित डायट, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की देखरेख में वजन कम करना ही होता है. Mounjaro Brides ट्रेंड से पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता दें.


