ये भी क्या एहसान कम हैं देखिये ना आप का | वाजिदा तबस्सुम

ये भी क्या एहसान कम हैं देखिये ना आप का, हो रहा है हर तरफ़ चर्चा हमारा आप का,

Janbhawana Times

 ये भी क्या एहसान कम हैं देखिये ना आप का

हो रहा है हर तरफ़ चर्चा हमारा आप का

 

चाँद में तो दाग़ है पर आप में वो भी नहीं

चौदहवीं के चाँद से बढ़के है चेहरा आप का

 

इश्क़ में ऐसे भी हम डूबे हुए हैं आप के

अपने चेहरे पे सदा होता हैं धोका आप का

 

चाँद सूरज धूप सुबह कह्कशाँ तारे शमा

हर उजाले ने चुराया है उजाला आप का

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag