score Card

जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए परेशानी का सामना करने की बात हमारे ज्योतिषी द्वारा बताई गई है। हालांकि किसी धार्मिक स्थान पर भी जाने की योजना बन सकती है।

आज गुरूवार का दिन मेष राशि के लिए उत्तम रहेगा हालांकि नौकरी या व्यापार में थोड़ी परेशानी भी सामने आ सकती है लेकिन चिंता की बात नहीं रहेगी। वृषभ राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और सभी काम भी आसानी से बनेंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए खर्च बहुत अधिक होगा और किसी न किसी रूप से परेशानी भी सामने आएगी। सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा और परेशानियों के बाद भी लाभ प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय में बढ़ोतरी कराने वाला सिद्ध होगा और विद्यार्थियों व व्यापारियों के लिए भी दिन उत्तम ही रहेगा।

तुला राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से गुजरेगा। किसी कार्य के लिए बड़ा खर्च भी करना होगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए परेशानी का सामना करने की बात हमारे ज्योतिषी द्वारा बताई गई है। हालांकि किसी धार्मिक स्थान पर भी जाने की योजना बन सकती है।

धनु राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा किसी पुराने मित्र से होने वाली मुलाकात फायदा दे सकती है। मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से समृद्धि देने वाला रहेगा और जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है, गुप्त शत्रुओं से भी इस राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई हे। मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में व्यतीत होगा और प्रेम जीवन सफल रहेगा। नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे है।

calender
28 April 2022, 05:15 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag